ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

रिटायर होने के बाद हेलीकॉप्टर से पत्नी के साथ घर लौटा शिक्षक, अपने आखिरी सपने को भी किया पूरा

DESK: राजस्थान के एक स्कूली शिक्षक ने अपने रिटायरमेंट के दिन अपने जीवन के सबसे बड़े सपने को पूरा करने के लिए चंद मिनटों में रिटायरमेंट से मिले पैसे का आधा हिस्सा खर्च कर दिया. रिटायरम

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: राजस्थान के एक स्कूली शिक्षक ने अपने रिटायरमेंट के दिन अपने जीवन के सबसे बड़े सपने को पूरा करने के लिए चंद मिनटों में रिटायरमेंट से मिले पैसे का आधा हिस्सा खर्च कर दिया. रिटायरमेंट के दिन शिक्षक हेलीकॉप्टर से स्कूल से घर वापस लौटा. अकेले नहीं बल्कि पत्नी को साथ लेकर. अलवर का है मामला मामला राजस्थान के अलवर जिले का है. अलवर जिले के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद से रिटायर हुए रमेश चंद मीणा ने सेवानिवृति के साथ ही अपने जीवन के सबसे बड़े सपने को सच किया. रमेश चंद मीणा ने अपने रिटायरमेंट से मिले पैसे से हेलीकॉप्टर बुक किया. स्कूल ही नहीं बल्कि गांव में भी हेलीपैड बनवाया और फिर स्कूल से लेकर घऱ तक की 22 किलोमीटर की दूरी हेलीकॉप्टर से तय किया. रमेश चंद मीणा ने अपनी पत्नी को भी हेलीकॉप्टर की सवारी करायी. बचपन से देख रहे सपने को सच किया रमेश चंद मीणा ने बताया कि उन्होंने बचपन से ही हेलीकॉप्टर से उड़ने का सपना देखा था. लेकिन इतने पैसे कभी आये नहीं कि अपने सपने को पूरा कर सकें.ऐसे में रिटायरमेंट के पैसे से सपना पूरा करने की ठानी. मीणा ने कहा कि सरकार की पेंशन से उनका बाकी का जीवन ठीक तरीके से चल जायेगा. बच्चे सेटल हो चुके हैं लिहाजा उनकी भी चिंता नहीं है. ऐसे में सोंचा कि सेवानिवृति से जो पैसे मिल रहे हैं उससे ही हेलीकॉप्टर की सवारी कर ली जाये. उन्होंने दिल्ली की एक एवियेशन कंपनी से हेलीकॉप्टर बुक कराया और फिर अपने ख्वाब को पूरा किया.
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता