ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

जलजमाव से मुक्ति के लिए मंत्रियों को दावत देंगे बीजेपी एमएलसी, सदन ने दिया जबरदस्त आईडिया

PATNA : पिछले 4 दिनों से पटना में हो रही लगातार बारिश में शहर की शक्ल सूरत बिगाड़ कर रख दी है। राजधानी के ज्यादातर मोहल्ले जलजमाव से परेशान हैं। आम लोगों की छोड़िए खास लोग भी जलजमाव क

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : पिछले 4 दिनों से पटना में हो रही लगातार बारिश में शहर की शक्ल सूरत बिगाड़ कर रख दी है। राजधानी के ज्यादातर मोहल्ले जलजमाव से परेशान हैं। आम लोगों की छोड़िए खास लोग भी जलजमाव का रोना रो रहे हैं। बीजेपी के एमएलसी कृष्ण कुमार सिंह इन दिनों जलजमाव की परेशानी से जूझ रहे हैं। एमएलसी साहब का अपना घर राजधानी के कदमकुंआ मोहल्ले में है लेकिन मोहल्ले में घुटने भर पानी के जमा होने से उन्हें फजीहत झेलनी पड़ रही है। आलम यह है की कृष्ण कुमार सिंह विधानमंडल सत्र के दौरान दो जोड़ी कपड़े लेकर सदन पहुंच रहे हैं। बीजेपी एमएलसी ने मंगलवार को विधान परिषद में जलजमाव का मुद्दा उठाया था लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को भी कृष्ण कुमार सिंह ने शून्यकाल में इस मामले को उठाया तो सदन की तरफ से उन्हें बेहद मजेदार आईडिया मिल गया। एमएलसी साहब की हालत पर कार्यकारी सभापति हारून रशीद सहित अन्य सदस्यों ने कह डाला नगर निगम काम नहीं कर रहा है तो सरकार के मंत्रियों को अपने यहां दावत पर बुला लीजिए। सदन में मिला यह आईडिया बीजेपी एमएलसी को भी पसंद आया और उन्होंने फौरन इसके लिए हामी भर दी। अब एमएलसी कृष्ण कुमार सिंह जलजमाव से निजात के लिए जल्द ही डिप्टी सीएम सुशील मोदी सहित अन्य मंत्रियों को अपने घर दावत देने जा रहे हैं। पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता