ब्रेकिंग
रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति

धूमधाम से हुई वरमाला लेकिन बिना सिंदूर डाले ही दूल्हा हुआ गायब, जानें क्या है मामला

DESK : आपने शादी टूटने की कई कहानियों को सुना होगा लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने लोगों को चौंका दिया है. दरअसल एक शादी में बड़े ही धूमधाम से वरमाला के रश्म को निभाया गया लेकिन

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : आपने शादी टूटने की कई कहानियों को सुना होगा लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने लोगों को चौंका दिया है. दरअसल एक शादी में बड़े ही धूमधाम से वरमाला के रश्म को निभाया गया लेकिन जब सिंदूर डालने की बारी आई तो दूल्हा मंडप से गायब मिला. दरअसल रामगढ़ जिले के गोला थाना के कमता गांव में शादी थी. शादी के रश्मों को बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा था लेकिन वरमाला के बाद बिना शादी किए ही दूल्हा भाग निकला. उसके पीछे-पीछे एक-एक कर बराती भी भाग निकले. लड़के वालों का कहना था कि शादी में उनके लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं की गई थी. हालांकि लड़की वालों की ओर से स्वागत का भरपूर इंतजाम किया गया था. बारातियों ने दूल्हा-दुल्हन के साथ खूब एन्जॉय करते हुए फोटो भी खिंचवाया. जमकर दावत भी उड़ाई. बरातियों ने जमकर लुत्फ उठाया लेकिन शौचालय का बहाना बनाकर हंगामा शुरू कर दिया. बताया जाता है कि बराती में महिलाएं भी काफी संख्या मे आई हुई थीं. मिली जानकारी के मुताबिक रांची के खलारी इलाके के बाजारटांड़ के रहने वाले शिवशंकर साव के बेटे शंकर साव से कमता गांव के रहने वाले बासुदेव साव की बेटी से शादी होने वाली थी. लड़कीवालों ने खूब मिन्नतें की लेकिन दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया. बताया जा रहा है कि लड़की वालों ने गोला थाना में शिकायत दर्ज कराई है. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता