ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

फेसबुकिया प्यार पाने के लिए लड़के ने रची अपनी अपहरण की साजिश, पिता को फोन कर मांगा 10 लाख

SAMASTIPUR : एकतरफा प्यार का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको चौंका कर रख दिया है. दरअसल फेसबुक पर मिली मोहल्ले की लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड बनाने के चक्कर में एक युवक ने खुद के अप

FirstBihar
Admin
4 मिनट
SAMASTIPUR : एकतरफा प्यार का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको चौंका कर रख दिया है. दरअसल फेसबुक पर मिली मोहल्ले की लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड बनाने के चक्कर में एक युवक ने खुद के अपहरण की साजिश रच ली. छात्र ने अपने ही पिता को फोन कर 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की. पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है. पूरी घटना समस्तीपुर जिले की है. जहां एक निजी स्कूल में नौंवी क्लास में पढ़ने वाले एक छात्र के अपहरण की घटना का जब खुलासा हुआ तो छात्र के परिजन के साथ ही घटना के बाद से परेशान पुलिस पदाधिकारी भी भौचक रह गए. दरअसल होली मिशन स्कूल का यह छात्र समस्तीपुर शहर में ही एक किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था. बीते 2 सितंबर की शाम से वह अपने रूम से अचानक गायब हो गया. मकान मालिक ने इसकी जानकारी उसके पिता को दी फिर पिता ने पुलिस को अपने बेटे के गायब होने की शिकायत की. पुलिस छानबीन में लगी ही थी कि रात को अनिकेत के मोबाइल से ही किसी दूसरे शख्स ने अनिकेत के पिता मिथिलेश राय के मोबाइल पर फोन कर दस लाख की फिरौती की मांग की. इसके बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लेकर गम्भीरता पूर्वक जांच करने लगी. पहले लोकेशन बेगूसराय का मिला फिर 4 तारीख को उसी मोबाइल से एसएमएस से धमकी दी कि तुमने पुलिस को खबर कर दिया है इसलिए बताए गए नए जगह पर अगर जल्द पैसा नही पहुंचाया गया तो बेटे के जान से हाथ धोना पडेगा. इधर पुलिस को नया लोकेशन पटना का मिला तब पटना पुलिस के सहयोग से अनिकेत को बरामद कर लिया गया. फिर जब पूरी कहानी साफ हुई कि अपहरण का यह पूरा नाटक उसी छात्र अनिकेत और उसके दोस्त राज ने मिलकर रची थी. दरअसल अनिकेत ने अपने रूम के बगल की एक लड़की को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा था. जिसे एक्सेप्ट नही करने पर उसने फेसबुक से ही उसका मोबाइल नंबर लेकर उसे दोस्ती करने के लिए फोन भी किया. उस लड़की ने इसकी शिकायत अपने पिता से की. पिता ने मकान मालिक को बोला और अनिकेत के पिता से भी शिकायत किया था. फिर पिता ने अनिकेत को फोन कर काफी डांटा और कहा था कि वे समस्तीपुर आते है और अगर उसकी गलती सही निकली तो उसे वापस घर ले जायेंगे. इसी बात से डरे अनिकेत ने अपने ही स्कूल के एक सीनियर दोस्त के साथ मिलकर अपहरण का झूठा नाटक तैयार कर दिया लेकिन पुलिस की तत्परता से उसका पूरा प्लान फेल कर गया. हालांकि राज अभी पुलिस गिरफ्त में नही आ पाया है और अनिकेत के पिता की आशंका है कि उसी ने अपहरण की साजिश की थी. पुलिस उसकी तलाश की थी. समस्तीपुर से रमेश राय की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता