ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर छात्रा के साथ सेक्सुअल असाल्ट, टीचर ने दी मर्डर की धमकी, पुलिस ने आरोपी शिक्षक को किया गिरफ्तार

DESK : शिक्षक की घिनौनी हरकत का एक नया मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक छात्रा ने अपने शिक्षक के ऊपर सेक्सुअल असाल्ट का गंभीर आरोप लगाया है. स्टूडेंट का कहना

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : शिक्षक की घिनौनी हरकत का एक नया मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक छात्रा ने अपने शिक्षक के ऊपर सेक्सुअल असाल्ट का गंभीर आरोप लगाया है. स्टूडेंट का कहना है कि ट्यूशन टीचर एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर उसके साथ यौन शोषण करता था. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है. पूरी घटना उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की है. जहां पुलिस ने एक ट्यूशन टीचर को छात्रा के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी टीचर आनंद शुक्ला हाईस्कूल की छात्रा को बाकी स्टूडेंट से अलग कर रोक लेता था. वह एक्स्ट्रा क्लास के बहाने अपनी स्टूडेंट के साथ यौन शोषण करता था. मिली जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के नैनी इलाके में आरोपी टीचर हाई स्कूल की छात्रा को बीते एक साल से एक्स्ट्रा क्लास देता था. पुलिस ने टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस की जांच के मुताबिक, 15 साल की लड़की पिछले एक साल से ट्यूशन टीचर के पास पढ़ाई करने जाती थी. जब वह डिप्रेशन की शिकार हो गई तब परेशान परिवार वालों ने वजह जानने की कोशिश की. मनोचिकित्सक ने जांच किया तो यौन शोषण का पता चला. काफी कोशिश के बाद लड़की ने बीते शनिवार को अपने मां-बाप से बताया कि टीचर एक्स्ट्रा क्लास के बहाने उसे बाकी स्टूडेंट से अलग रोक लेता था. उसके साथ गलत काम करता था. छात्रा ने कहा कि जब उसने विरोध किया तो टीचर ने जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी. इस वजह से वह परेशान रहने लगी. परिजनों ने प्रयागराज के नैनी कोतवाली में आरोपी ट्यूशन टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी टीचर आनंद शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता