ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

यूपी में कैदी लाने गये दरोगा जी शराब की बोतल लेकर लौटे, वाइन शॉप देखकर डोल गया मन

DESK:  उत्तर प्रदेश से अपराधियों को लाने गये बिहार के कैमुर के एक दरोगा जी का मन वाइन शॉप देख कर डोल गया. शराब की दुकान देखते ही अपने ड्राइवर को बोला-लो 1100 रूपया और ले आओ चार बोतल.

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK:  उत्तर प्रदेश से अपराधियों को लाने गये बिहार के कैमुर के एक दरोगा जी का मन वाइन शॉप देख कर डोल गया. शराब की दुकान देखते ही अपने ड्राइवर को बोला-लो 1100 रूपया और ले आओ चार बोतल. ये अलग बात है कि दरोगा जी बोतल के साथ जब बिहार पहुंचे तो यहां धर लिये गये. अब उन्हें जेल भेजने की तैयारी हो रही है. दरोगा जी का मन डोला कैमुर के कुदरा थाने के दरोगा ओम प्रकाश सिंह को उत्तर प्रदेश से एक कैदी को लाने के लिए गाडी के साथ भेजा गया था. कुदरा के घटांव गांव में आपसी विवाद में खूनी संघर्ष ङुआ था. इसके दो आरोपी कामता प्रसाद यादव और ओम प्रकाश सेठ यूपी के एक अस्पताल में इलाज करा रहे थे. ओम प्रकाश सिंह को दोनों को कैमुर ले कर आने की जिम्मेवारी मिली थी. दरोगा जी कैदी के साथ शराब की चार बोतल लेकर आ गये. ड्राइवर ने मना किया लेकिन दरोगा जी नहीं माने दरोगा जी जिस गाड़ी से शराब की बोतलें लेकर आये उसके चालक के मुताबिक दोनों अभियुक्तों को लेकर वापस लौटते समय रास्ते में शराब की दुकान दिखी. दरोगा जी ने गाड़ी रूकवायी और चालक से कहा कि चार बोतल ले आये. उन्होंने चालक को 1100 रूपये भी दिये. चालक के मुताबिक उसने बार बार मना किया लेकिन दरोगा जी नहीं माने. बिहार में घुसते ही पकड़े गये दरोगा जी इस बीच मामले की खबर कैमुर के आलाधिकारियों को लगी. एसपी ने डीएसपी को छापेमारी करने के लिए भेजा. मोहनिया से दुर्गावती के रास्ते में डीएसपी दिलनवाज अहमद ने उन्हें पकड़ा और गाडी से शराब की बोतलें बरामद की. दरोगा जी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है और जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता