ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

सीएम के फैसले के खिलाफ बिहार पुलिस एसोसिएशन, डीजीपी से मिलकर जताया विरोध

PATNA: बिहार में लगातार थाना प्रभारी के सस्पेंड होने पर अब बिहार पुलिस एसोसिएशन खफा है और पुलिस एसोसिएशन लामबंद हो चुका है. पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने डीजीपी से मुलाक

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: बिहार में लगातार थाना प्रभारी के सस्पेंड होने पर अब बिहार पुलिस एसोसिएशन खफा है और पुलिस एसोसिएशन लामबंद हो चुका है. पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने डीजीपी से मुलाकात कर सीएम के फैसले पर कड़ा विरोध जताया है. पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने जो फरमान जारी किया है हम उसका विरोध करते हैं. साथ ही कहा कि बिहार में जिस प्रकार से अपराध पर नियंत्रण ना कर पाने और शराब बिक्री पर रोक नहीं लगाने के कारण थाना प्रभारी को सस्पेंड किया जा रहा है ये गलत है. हम इसका विरोध करते हैं. आपको बता दें कि सीएम नीतीश ने कहा था कि शराब जिस थाना इलाके से बरामद की जाएगी वहां के थाना प्रभारी को अगले 10 सालों तक थाना नसीब नहीं होगा. इस बात को लेकर पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने कहा कि जब पुलिस अच्छा काम करती है तो मेडल उनके बड़े अधिकारी लेते हैं. ऐसे में गाज इस्पेक्टर पर ही क्यों गिरेगी ?. डीएसपी के ऊपर क्यों नहीं ?
रिपोर्टिंग
4

रिपोर्टर

4

FirstBihar संवाददाता

सीएम के फैसले के खिलाफ बिहार पुलिस एसोसिएशन, डीजीपी स… | FirstBihar