ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

नियोजित शिक्षकों पर लाठीचार्ज के विरोध में विपक्ष का जोरदार हंगामा, दोनों सदनों में जबरदस्त विरोध

PATNA : गुरुवार को पटना में नियोजित शिक्षकों पर लाठीचार्ज की घटना के बाद सियासत नए सिरे से गरमा गई है। विपक्ष ने आज नियोजित शिक्षकों पर पुलिस की लाठीचार्ज के विरोध में दोनों सदनों में

FirstBihar
Admin
1 मिनट
PATNA : गुरुवार को पटना में नियोजित शिक्षकों पर लाठीचार्ज की घटना के बाद सियासत नए सिरे से गरमा गई है। विपक्ष ने आज नियोजित शिक्षकों पर पुलिस की लाठीचार्ज के विरोध में दोनों सदनों में जोरदार हंगामा किया है। हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विधान परिषद में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सरकार पर हमलावर दिखीं। राबड़ी देवी सदन के वेल में पहुंच गई और उन्होंने सरकार पर महिला शिक्षकों की बर्बर पिटाई नाराजगी जताई। मदन मोहन झा ने एक शिक्षक की मृत्यु का मामला उठाते हुए सरकार से संवेदनशील होने की मांग की। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्ष का हंगामा इतना जोरदार था कि सदन की कार्यवाही 5 मिनट बाद ही स्थगित करनी पड़ी।
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता