ब्रेकिंग
बिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाश

लिपि सिंह वाली गाड़ी पर सनसनीखेज खुलासा, लोन लेकर रणवीर नंदन ने RCP को दी थी सफारी, ASSET DECLARTION में भी छिपायी थी जानकारी, क्या नीतीश कुमार करेंगे कार्रवाई? देखें वीडियो

DESK: बाढ की ASP लिपि सिंह जिस गाड़ी में बैठकर अनंत सिंह का ट्रांजिट रिमांड लेने गयी थीं, उसके बारे में सनसनीखेज जानकारी सामने आयी है. लिपि सिंह के पिता RCP सिंह को गाड़ी देने वाले रण

FirstBihar
Admin
4 मिनट
DESK: बाढ की ASP लिपि सिंह जिस गाड़ी में बैठकर अनंत सिंह का ट्रांजिट रिमांड लेने गयी थीं, उसके बारे में सनसनीखेज जानकारी सामने आयी है. लिपि सिंह के पिता RCP सिंह को गाड़ी देने वाले रणवीर नंदन ने बैंक से लोन लेकर गाड़ी खरीदी और उसे अपने नेता को सौंप दिया था. सबसे बड़ी बात ये कि रणवीर नंदन ने अपनी संपत्ति की घोषणा के दौरान इस गाड़ी की जानकारी छिपा ली थी. संपत्ति की घोषणा करने में गड़बडी नीतीश कुमार की नजर में बड़ा अपराध है. सवाल ये है कि क्या नीतीश कुमार रणवीर नंदन के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. FIRST BIHAR के पास उस गाड़ी से संबंधित पूरे कागजात हैं. रणवीर नंदन ने ASSET DECLARATION में दी झूठी जानकारी उपर लगी तस्वीर को गौर से देखिये, ये विधान पार्षद रणवीर नंदन द्वारा खुद की गयी संपत्ति की घोषणा है. नीतीश कुमार ने निर्देश दे रखा है कि सारे MLA-MLC से लेकर मंत्री-मुख्यमंत्री तक हर साल अपनी संपत्ति की घोषणा करेंगे. विधान पार्षद रणवीर नंदन ने 2016 में अपनी संपत्ति की घोषणा की थी. इसमें BR01PF-1341 नंबर की सफारी गाड़ी का कहीं जिक्र नहीं है. यानि संपत्ति की घोषणा में रणवीर नंदन ने ये जानकारी ही नहीं दी कि उनके नाम पर सफारी गाड़ी भी है. अब BR01PF-1341 नंबर की इसी गाड़ी के कागजात देखिये. ये गाड़ी 2014 में ही रणवीर नंदन ने खरीदी थी. आज तक ये गाड़ी उनके ही नाम पर है. जाहिर है रणवीर नंदन ने झूठी जानकारी दी. सवाल ये उठता है कि झूठी जानकारी देने का कारण क्या था. MLC बनते ही लोन पर लिया था गाड़ी, RCP को सौंप दी चाबी BR01PF-1341 नंबर की जिस सफारी गाड़ी पर लिपि सिंह दिल्ली में घूम रही थीं, उसे MLC बनने के तुरंत बाद रणवीर नंदन ने लोन पर लिया था. सूत्रों की मानें तो तत्काल उसकी चाबी RCP सिंह को सौंप दी गयी थी. रणवीर नंदन आज तक उस गाड़ी की किस्त भर रहे हैं. गाड़ी के लिए इलाहाबाद बैंक से लोन लिया गया था. किस्त रणवीर नंदन भर रहे थे और गाड़ी दिल्ली में RCP बाबू के पास चल रही थी. https://youtu.be/Mto09uXozdE तो क्या सही है कैश फॉर पोस्ट के आरोप नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दो दिन पहले ये आरोप लगाय़ा है कि रणवीर नंदन को MLC बनाने के एवज में उनसे गाड़ी ली गयी थी. तेजस्वी यादव का आरोप है कि RCP टैक्स वसूली के बाद ही बिहार में नेताओं से लेकर अफसरों को पद मिलता है. विपक्ष के नेता ने इसे बेनामी संपत्ति का मामला बताते हुए नीतीश कुमार से जवाब मांगा था लेकिन नीतीश कुमार खामोश हैं. सवाल ये है कि रणवीर नंदन ने MLC बनने के तुरंत बाद गाड़ी लेकर RCP सिंह को क्यों दी. फिर उसकी जानकारी ASSET DECLARATION में क्यों छिपायी गयी. रणवीर नंदन कह चुके हैं कि ये उनका निजी मामला है और वे मीडिया को सफाई नहीं देंगे, हमने उनसे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनका मोबाइल पिक नहीं किया गया.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता