ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट जूनियर इंजीनियर, 1.45 लाख रिश्वत लेते रंगेहाथ अरेस्टवायरल वीडियो केस में अनंत सिंह को राहत नहीं, गिरफ्तारी पर रोक लगाने से कोर्ट का इनकारबिहार में तीन साल की मासूम की हत्या से सनसनी, भूसे से मिला सड़ा-गला शवNEET UG परीक्षा में बड़ा बदलाव: अगले साल से CBT मोड में होगा एग्जाम, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का एलानNEET पेपर लीक पर सरकार का सख्त रुख: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगेनिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट जूनियर इंजीनियर, 1.45 लाख रिश्वत लेते रंगेहाथ अरेस्टवायरल वीडियो केस में अनंत सिंह को राहत नहीं, गिरफ्तारी पर रोक लगाने से कोर्ट का इनकारबिहार में तीन साल की मासूम की हत्या से सनसनी, भूसे से मिला सड़ा-गला शवNEET UG परीक्षा में बड़ा बदलाव: अगले साल से CBT मोड में होगा एग्जाम, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का एलानNEET पेपर लीक पर सरकार का सख्त रुख: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे

एक्सक्लूसिव : बॉयफ्रेंड के साथ दुबई में छुट्टी मना रही हैं भोजपुरी सिंगर देवी, करोड़पति बिजनेसमैन से अप्रैल में रचाएंगी शादी

PATNA : भोजपुरी की मशहूर गायिका देवी इनदिनों अपने बॉयफ्रेंड के साथ दुबई में हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं. हाल ही में फर्स्ट बिहार झारखंड को दिए एक इंटरव्यू में देवी ने कहा था कि वह जल्द ह

FirstBihar
Admin
3 मिनट
PATNA : भोजपुरी की मशहूर गायिका देवी इनदिनों अपने बॉयफ्रेंड के साथ दुबई में हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं. हाल ही में फर्स्ट बिहार झारखंड को दिए एक इंटरव्यू में देवी ने कहा था कि वह जल्द ही अपनी शादी के बारे में सोच रही हैं. सुपरहिट सिंगर देवी बोली थीं कि बहुत जल्द वो ब्राजील में रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड से शादी करेंगी. अब देवी ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि वह अपने बॉयफ्रेंड फैब से अगले साल अप्रैल में शादी रचाने जा रही हैं. फर्स्ट बिहार झारखंड को मिली एक्सक्लूसिव तस्वीर में देवी अपने बॉयफ्रेंड के साथ दुबई के जुमेराह बीच (Jumeirah Beach) पर मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं. जुमेराह बीच की तस्वीर में देवी जींस और ब्लू शर्ट में अपने प्रेमी के साथ अच्छी दिख रही हैं. वहीं उनके होने वाले पति ब्लू जींस और हाफ वाइट टी-शर्ट हैंडसम दिख रहे हैं. दोनों की कई तस्वीरें सामने आई हैं. जिसमें मॉल की भी तस्वीर है. जहां अपने बॉयफ्रेंड के साथ वह शॉपिंग करने गई हैं. मॉल की तस्वीर में दोनों का गेट अप बिल्कुल अलग दिख रहा है. खुशी की बात तो यह है कि ये सेलेब्स कपल इंडियन ड्रेस में नजर आ रहे हैं. जुमेराह बीच की तस्वीर में दोनों के पीछे दुबई की खूबसूरत बिल्डिंग में से एक बुर्ज अल अरब भी दिखाई दे रही है. https://www.youtube.com/watch?v=k0a07umV0do&t=87s फर्स्ट बिहार झारखंड से खास बातचीत में देवी ने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बताया कि उनके प्रेमी ब्राजील की लैटम एयरलाइन्स कंपनी में चीफ केबिन क्रू के रूप में काम करते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि उनका विंटेज कार का बिजनेस भी है. इससे पहले फर्स्ट बिहार झारखंड को दिए इंटरव्यू में देवी ने सबसे पहले पब्लिकली अपने लवर के बारे में खुलासा किया था. एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में देवी ने कहा था कि वह शादी के लिए पहले उतना कुछ नहीं सोचती थी लेकिन अब उन्हें लगता है कि शादी कर लेनी चाहिए. अब तो हाई प्रोफाइल कपल की तस्वीर भी सामने आ गई है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ये सेलेब्स कपल इंडिया में शादी रचाएंगे या फिर ब्राजील में एक दूसरे के साथ बंधन में बंधेंगे. बहरहाल, सामने आई तस्वीरों में इस जोड़ी की मुस्कराहट देखकर तो यही लगता है कि दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें