ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

मधुबनी में बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, जेडीयू सांसद रामप्रीत मंडल के साथ की बदसलूकी

MADHUBANI: बिहार में बिगड़ते बाढ़ के हालात के बीच अब लोगों के सब्र का बांध भी टूटने लगा है. नाराज बाढ़ पीड़ितों ने झंझारपुर से जेडीयू सांसद रामप्रीत मंडल के साथ बदसलूकी की है. लोगों

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MADHUBANI: बिहार में बिगड़ते बाढ़ के हालात के बीच अब लोगों के सब्र का बांध भी टूटने लगा है. नाराज बाढ़ पीड़ितों ने झंझारपुर से जेडीयू सांसद रामप्रीत मंडल के साथ बदसलूकी की है. लोगों ने आरोप लगाया कि वो लोग बाढ़ के चलते तमाम परेशानियों झेल रहे हैं लेकिन सांसद को उनकी कोई फिक्र नही है. बताया जा रहा है कि सांसद रामप्रीत मंडल बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने नरुआर गांव पहुंचे थे जहां लोगों ने उनके खिलाफ जमकर नारे लगाए.  हाथों में बांस की बल्लियां लिए ग्रामीणों का सांसद के प्रति गुस्सा चरम पर था. लोगों ने आरोप लगाया कि अपने घर बार दूर वो किसी तरह अपनी जिंदगी बिता रहे हैं लेकिन उनकी खबर लेने वाला कोई नहीं है. सांसद के साथ यह बदसलूकी झंझारपुर प्रखंड के नरूआर गांव के लोगों ने की. https://youtu.be/i87TGqdFy7E बाद में सांसद के सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह उन्हें भीड़ के चंगुल से बाहर निकाला और सुरक्षित जगहों तक पहुंचाया.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता