ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

अनंत सिंह का AK-47 को पटना लाने का प्लान हुआ लीक, छोटे सरकार के करीबियों ने ही खोल दिया सब राज

PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के गांव नदवां के घर से मिले एके-47 और हैंड ग्रेनेड को लेकर कई तरह की खबर आ रही हैं. घर से एके-47 मिलने के बाद अब कभी भी पुलिस अनंत सिंह को ग

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के गांव नदवां के घर से मिले एके-47 और हैंड ग्रेनेड को लेकर कई तरह की खबर आ रही हैं. घर से एके-47 मिलने के बाद अब कभी भी पुलिस अनंत सिंह को गिरफ्तार कर सकती है. भोला सिंह की हत्या के लिए मंगवाई गई AK-47! कुख्यात भोला सिंह और उसके भाई मुकेश सिंह की साजिश रचने के ऑडियो से पुलिस यह जान गई थी कि अनंत सिंह के आवास पर अत्याधुनिक हथियार छिपाकर रखा गया है. वायरल ऑडियो में छोटे और अत्याधुनिक हथियार एके-47 की बात की गई थी. बताया जा रहा है कि ऑडियो सुनते ही पुलिस अत्याधुनिक हथियार को तलाशने में जुट गई थी. https://www.youtube.com/watch?v=br-hAbPY_fM&t=13s एके-47 को लाया जाना था पटना वायरल ऑडियो में यह जिक्र था कि भोला सिंह और उसके भाई मुकेश सिंह की हत्या के लिए अत्याधुनिक हथियार मंगवाई गई थी. लेकिन ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दबिश बढ़ा दी. पुलिस की सख्ती की वजह से एके-47 को विधायक के घर में ही रख दिया गया. खबर के मुताबिक एके-47 को विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव के घर से निकालकर पटना लाया जाना था, जबकि ग्रेनेड को गांव में रखने की बात थी. अंदरखाने से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक अनंत सिंह के गुर्गों ने यह प्लान सेट कर लिया था कि इस हफ्ते की आखिरी दिन यानि रविवार को एके-47 को विधायक आवास से निकाल लेना है. लेकिन पुलिस को इस प्लान की भनक लग चुकी थी. लिहाजा पुलिस ने गुरुवार की देर रात से ही अनंत सिंह के घर को खोदना शुरू कर दिया. अनंत सिंह के घर के केयर टेकर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और सख्ती से पूछताछ की. जिसके बाद अनंत सिंह के घर से हथियारों का जखीरा बरामद कर लिया गया.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता