ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

अनंत सिंह की पुलिस को खुली चुनौती, कहा - नहीं करेंगे पुलिस के सामने सरेंडर, देखें वीडियो

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने एक नया वीडियो जारी करते हुए पुलिस को खुली चुनौती दी है, उन्होंने कहा कि उनको पुलिस पर भरोसा नहीं है.

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने एक नया वीडियो जारी करते हुए पुलिस को खुली चुनौती दी है, उन्होंने कहा कि उनको पुलिस पर भरोसा नहीं है. वह पुलिस के सामने सरेंडर नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि मैं कोर्ट में जाकर सरेंडर करूंगा. मुझे न्यायालय पर भरोसा है. अनंत सिंह ने पटना पुलिस के ऊपर काफी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एनटीपीसी में नीरज कुमार और लिपि सिंह ने मेरे खिलाफ साजिश रची है. बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कहा कि वो जल्द ही कोर्ट में सरेंडर कर देंगे. अनंत सिंह ने ये सारी बातें एक वीडियो शेयर कर कही हैं. https://www.youtube.com/watch?v=QlfbA4ObqE0 कुछ ही दिन पहले अनंत सिंह ने लगातार दो वीडियो जारी कर कहा था कि वो भागे नहीं हैं बल्कि अपने दोस्त से मिलने आए हैं. सवाल उठाता है कि फरार विधायक खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं लेकिन पुलिस कुछ ठोस नहीं कर पा रही है. राजधानी की तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपी विधायक अपने फ्लैट से फरार हो जाते हैं लेकिन पटना पुलिस को इस बात की जरा भी खबर नहीं मिलती है. अब किसी अनजानी जगह पर बैठककर वीडियो भेजकर कोर्ट में सरेंडर की बात कह रहे हैं लेकिन पटना पुलिस को इस बात की भी जानकारी नहीं है.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता