ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे की गाड़ी चेकिंग के लिए नहीं रोकी तो दोषी पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, कमिश्नर आनंद किशोर ने दारोगा और सिपाही को किया सस्पेंड

PATNA : नए ट्रैफिक नियमों के लागू होने के बाद हर दिन नया किस्सा देखने को मिल रहा है। पटना के कमिश्नर आनंद किशोर आज फिर राजधानी की सड़क पर हैं और वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ले

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : नए ट्रैफिक नियमों के लागू होने के बाद हर दिन नया किस्सा देखने को मिल रहा है। पटना के कमिश्नर आनंद किशोर आज फिर राजधानी की सड़क पर हैं और वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन चेकिंग के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे की गाड़ी को नहीं रोकना पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ गया है। https://www.youtube.com/watch?v=Rbs0YsF0h4Y पटना की सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है इसी दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के घर वाले एक गाड़ी पर सवार होकर जा रहे थे. मंत्री महोदय की गाड़ी देखकर किसी पुलिसकर्मी ने उसे रोकने की जहमत नहीं उठाई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर आनंद किशोर में दोषी पुलिसकर्मियों पर तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया है। कमिश्नर आनंद किशोर ने मंत्री के परिजनों वाली गाड़ी को खुद रोककर चेकिंग कराई, लेकिन इस मामले में ढिलाई बरतने वाले दारोगा देवपाल पासवान और सिपाही दिलीप चंद्र को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। राजधानी में ट्रैफिक नियमों के सख्त पालन को लेकर चलाए जा रहे अभियान का यह बड़ा असर देखने को मिला है। जहां हर आम और खास प्रशासन की नजर में बराबर दिख रहा है। पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता