ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

दो दो AK-47 वाले वीडियो पर फिर बड़ा खुलासा, विवेका पहलवान के गुर्गे की एक और रायफल वाली तस्वीर वायरल, पुलिस क्यों आंख पर पट्टी बांध कर बैठी है

PATNA : बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार के बिहार केसरी विवेका पहलवान के घऱ दो दो AK-47 रायफल के वीडियो को गलत साबित करने की कोशिशों की पोल खुल गयी है. एके 47 लेकर वीडियो बनवाने वाले

FirstBihar
Admin
3 मिनट
PATNA : बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार के बिहार केसरी विवेका पहलवान के घऱ दो दो AK-47 रायफल के वीडियो को गलत साबित करने की कोशिशों की पोल खुल गयी है. एके 47 लेकर वीडियो बनवाने वाले गुर्गे की एक और तस्वीर सामने आ गयी है. इसमें वो दूसरा रायफल लेकर विवेका पहलवान के ही घऱ में बैठा है. ये वही गुर्गा है जिसने वीडियो जारी कर कहा था कि वो विवेका पहलवान को जानता तक नहीं. https://www.youtube.com/watch?v=MjhHrtQSSqw ऐसे खुली पोल तीन दिन पहले विवेका पहलवान के घऱ दो दो AK-47 लेकर मस्ती कर रहे गुर्गों का वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो वायरल होने के बाद विवेका पहलवान ने कहा कि ये प्लास्टिक का रायफल था. हालांकि वीडियो से ही साफ था कि हथियार असली थे. अगले दिन वीडियो में दिख रहे चंदन नाम के अपराधी ने बकायदा वीडियो जारी कर दी. उसने कहा कि वो विवेका पहलवान को जानता तक नहीं और वो ललन सिंह के इलेक्शन के दौरान लदमा गांव में गया था. लेकिन आज मीडिया के हाथ आयी एक और तस्वीर ने सारे झूठ का पर्दाफाश कर दिया है. क्या है तस्वीर का राज दरअसल उसी चंदन कुमार की एक और तस्वीर मिली है. इस तस्वीर में भी वो विवेका पहलवान के बेडरूम में बैठा है और उसके हाथों में दूसरी रायफल है. यानि हथियार से उसका पुराना वास्ता रहा है और विवेका पहलवान के घर भी उसका उसका पुराना आना जाना रहा है. एक तस्वीर ने सारे झूठ की पोल खोल दी है. हमने बाढ़ पुलिस से इस बाबत छानबीन की. पता चला कि चंदन नाम के उस शख्स के नाम पर किसी रायफल का कोई लाइसेंस भी नहीं है. ऐसे में वो किसकी रायफल लेकर विवेका पहलवान के घऱ  बैठा था. फिर भी पुलिस खामोश बैठी है वीडियो के बाद तस्वीर वायरल होने के वाबजूद पुलिस खामोश बैठी है. इतना संगीन मामला होने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है. विवेका पहलवान खुलेआम घूम रहा है. ये वही विवेका पहलवान है जिसे बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार ने बिहार केसरी की उपाधि दी थी. क्या मंत्री के सर्टिफिकेट ने पुलिस के हाथ बांध दिये हैं. या फिर तेजस्वी यादव का बयान सही है. तेजस्वी यादव ने आज कहा कि जिस पर चाचा का हाथ है उसका कोई बाल बांका नहीं कर सकता.  
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता