MP में दर्दनाक हादसा: आग की अफवाह से ट्रेन से कूदे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 4 की मौत
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के मुरैना में उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से मची भगदड़ के बाद यात्री ट्रैक पर उतर गए। इसी दौरान तेज रफ्तार पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।








