ब्रेकिंग
Bankipur By Election 2026: बांकीपुर में वोटिंग ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड, सिर्फ 34.30% मतदान; किसे होगा फायदा?Bihar Rain Alert: आज इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ें मौसम अपडेटसीतामढ़ी में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत से सनसनी, मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयतबस ड्राइवर के घर से 15 KG सोना और 28.5 करोड़ कैश बरामद, पत्थर कारोबारी गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोपBankipur By Election 2026: बांकीपुर में वोटिंग ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड, सिर्फ 34.30% मतदान; किसे होगा फायदा?Bihar Rain Alert: आज इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ें मौसम अपडेटसीतामढ़ी में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत से सनसनी, मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयतबस ड्राइवर के घर से 15 KG सोना और 28.5 करोड़ कैश बरामद, पत्थर कारोबारी गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोप

मैगी खाने गए मासूम को तेज रफ्तार टोटो ने रौंदा, बहन के जन्मदिन की तैयारी के बीच घर में मातम

Bihar News: ठाकुरगंज के कॉलेज मोड़ पर तेज रफ्तार टोटो की चपेट में आने से 10 वर्षीय अंकुश कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आरोपी चालक की गिरफ्तारी और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: किशनगंज के ठाकुरगंज नगर के कॉलेज मोड़ स्थित रानी सती मंदिर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय अंकुश कुमार की मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित टोटो (ई-रिक्शा) ने बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।


परिजनों के अनुसार, अंकुश कुमार अपने घर में चल रही छोटी बहन के जन्मदिन की तैयारियों के बीच दोस्तों के साथ पास की दुकान पर मैगी खाने गया था। देर रात वह सड़क पार कर सामने स्थित मॉल की ओर जा रहा था, तभी तेज गति से आ रहे टोटो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टोटो की रफ्तार इतनी अधिक थी कि वह बच्चे को रौंदते हुए उसी के ऊपर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंज उठी। बताया जा रहा है कि टोटो में एक महिला सवारी भी मौजूद थी, जो घटना के बाद चुपचाप वहां से चली गई। वहीं चालक पुलिस कार्रवाई के डर से वाहन को बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गया।


स्थानीय लोगों और राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल अंकुश को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिस घर में कुछ समय पहले जन्मदिन का जश्न मनाने की तैयारी चल रही थी, वहां अचानक मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मासूम की मौत की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने कॉलेज मोड़ की मुख्य सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया और फरार चालक की तत्काल गिरफ्तारी, टोटो चालकों पर सख्त कार्रवाई तथा शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग की।


सड़क जाम की सूचना मिलते ही ठाकुरगंज थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और 24 घंटे के भीतर आरोपी चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। काफी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम हटाया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। पुलिस ने टोटो को जब्त कर लिया है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता