ब्रेकिंग
बिहार की जमीन में कहां-कहां छिपा है खजाना? GSI बताएगा ठिकाना, पहचान के बाद खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामीSSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार की जमीन में कहां-कहां छिपा है खजाना? GSI बताएगा ठिकाना, पहचान के बाद खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामीSSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तार

सासाराम के मांझर कुंड में बड़ा हादसा: नहाने के दौरान 16 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत

रोहतास के सासाराम स्थित मांझर कुंड जलप्रपात में दोस्तों के साथ नहाने गए 16 वर्षीय किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

सासाराम: रोहतास जिले के सासाराम स्थित प्रसिद्ध मांझर कुंड जलप्रपात में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जलप्रपात में स्नान के दौरान डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


मृतक की पहचान दरिगांव थाना क्षेत्र के कोटा गांव निवासी रामू सेठ के पुत्र जितेंद्र कुमार सोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जितेंद्र अपने चार दोस्तों के साथ कैमूर पहाड़ी पर स्थित मांझर कुंड जलप्रपात में नहाने गया था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्नान के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किशोर की तलाश शुरू की।


करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से किशोर का शव पानी से बाहर निकाला गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि सासाराम में हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश के बाद कैमूर पहाड़ी क्षेत्र के कई झरनों और जलप्रपातों में पानी का बहाव बढ़ गया है। इसी वजह से बड़ी संख्या में लोग वहां घूमने और स्नान करने पहुंच रहे हैं।


घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और लोगों से जलप्रपातों एवं गहरे जलाशयों में सावधानी बरतने की अपील की है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता