Breakingबिहारश्रेयसी सिंह को जान से मारने की मिली धमकी, साइबर DSP से भाजपा प्रत्याशी ने की शिकायत
जमुई विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी श्रेयसी सिंह को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर श्रेयसी सिंह की छवि को खराब करने, आपत्तिजनक पोस्ट डालने और उनकी फोटो का दुरुपयोग कर गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई है।











