Breakingबिहारपटना और गया के बाद मधुबनी कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
मधुबनी सिविल कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। कोर्ट परिसर को तुरंत खाली कराया गया और डॉग स्क्वायड व बम स्क्वायड की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में है।











