ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

पटना जिला अंडर-16 मेंस क्रिकेट टीम के लिए 31 खिलाड़ियों का सेलेक्शन, अभ्यास मैच 12 व 14 मई को

PATNA: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) द्वारा पटना में क्रिकेट संचालन के लिए गठित तदर्थ समिति द्वारा बीसीए अंडर-16 अंतर जिला मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए पटना जिला टीम के सेलेक

पटना जिला अंडर-16 मेंस क्रिकेट टीम के लिए 31 खिलाड़ियों का सेलेक्शन, अभ्यास मैच 12 व 14  मई को
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) द्वारा पटना में क्रिकेट संचालन के लिए गठित तदर्थ समिति द्वारा बीसीए अंडर-16 अंतर जिला मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए पटना जिला टीम के सेलेक्शन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. पटना जिले में कुल 31 खिलाडियों को टीम के लिए चुना गया है. अब उनके ट्रायल के बाद 16 सदस्यीय टीम का चयन किया जायेगा. ये जानकारी तदर्थ समिति के चेयरमैन राजेश कुमार और सदस्य रहबर आबदीन ने दी है।


सदस्य रहबर आबदीन ने बताया कि सेलेक्टेड प्लेयरों का अभ्यास मैच 12 और 14 मई को बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी में आयोजित किया गया है। अभ्यास मैच के लिए खिलाड़ियों को सुबह 8.30 बजे बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर रिपोर्ट करना होगा। उन्होंने बताया कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाले अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली पटना जिला टीम के गठन के लिए पिछले दिनों 13-14 अप्रैल को शाखा मैदान में सेलेक्शन ट्रायल आयोजित किया गया था। 


इस सेलेक्शन ट्रायल के बाद 52 खिलाड़ियों को शार्ट लिस्ट किया गया है। इन खिलाड़ियों की टीम बना कर 20 से 23 अप्रैल तक ट्रायल मैच का आयोजन किया गया था। इसके बाद उससे शार्टलिस्ट कर 31 प्लेयरों का लिस्ट चयनकर्ताओं की संस्तुति पर जारी किया गया है। इन प्लेयरों की टीम बना कर अभ्यास मैच खेला जायेगा।


उन्होंने कहा कि फाइनल लिस्ट जारी के पहले चयनकर्ताओं द्वारा ट्रायल मैच करा कर प्लेयरों का सेलेक्टेड करना उचित कदम है। इससे सेलेक्शन प्रक्रिया पर कभी भी सवाल खड़ा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अबतक जितनी भी टीमों का चयन हुआ उसमें कोई विवाद नहीं हुआ और सेलेक्टेड प्लेयरों ने अपने खेल से पटना की टीम को जीत दिलाई है। इसका परिणाम आपके सामने है कि छह साल बाद पटना की टीम बिहार सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया है और हम सबों को उम्मीद है कि पटना टीम चैंपियन बनेगी. 


अभ्यास मैच के लिए सेलेक्टेड प्लेयरों का लिस्ट इस प्रकार है- धनंजय कुमार सिंह, आयुष आनंद, मोहित कुमार, ध्रुव ध्वज, उत्सव कुमार, अनिरुद्ध राज, मंजीत कुमार, रौनित कुमार, सूर्या प्रकाश, संकु शर्मा, अश्विनी राज, गुड्डू कुमार, शानू साह, आर्यावीर कुशवाहा, आकाश कुमार, रौशन कुमार, सुमित पटेल, पंकज साह, प्रियांशु कुमार प्रतीक, शुभम सुबह, राधेश्याम, सन्नी कुमार, निरंजन कुमार, अमृत कमल, कार्तिक पांडेय, आलोक मिश्रा, गोपाल साह, दिव्यांशु, विशाल कुमार, मोहम्मद रेहान रफी, रॉकी सिंह.

टैग्स