ब्रेकिंग
बिहार में रफ्तार का कहर: दो स्कॉर्पियो की सीधी टक्कर में चार लोगों की मौत, दर्जनभर घायलपटना में फायर सेफ्टी पर सख्ती: आग से सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने पर 14 कोचिंग संस्थान बंद, 180 को नोटिसCM शुभेंदु अधिकारी के पूर्व PA की हत्या का मामला: फरार आरोपी की तलाश में बिहार में CBI की छापेमारी, 50 हजार का इनाम घोषित10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का आज आखिरी दिन, राबड़ी देवी का नया सरकारी बंगला अभी रहने लायक नहीं; कहां होगा अगला ठिकाना?डबल मर्डर केस के मुख्य गवाह की गोली मारकर हत्या, वकील पिता और बेटे की बदमाशों ने ले ली थी जानबिहार में रफ्तार का कहर: दो स्कॉर्पियो की सीधी टक्कर में चार लोगों की मौत, दर्जनभर घायलपटना में फायर सेफ्टी पर सख्ती: आग से सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने पर 14 कोचिंग संस्थान बंद, 180 को नोटिसCM शुभेंदु अधिकारी के पूर्व PA की हत्या का मामला: फरार आरोपी की तलाश में बिहार में CBI की छापेमारी, 50 हजार का इनाम घोषित10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का आज आखिरी दिन, राबड़ी देवी का नया सरकारी बंगला अभी रहने लायक नहीं; कहां होगा अगला ठिकाना?डबल मर्डर केस के मुख्य गवाह की गोली मारकर हत्या, वकील पिता और बेटे की बदमाशों ने ले ली थी जान

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग 29 अप्रैल से, पांच ग्राउंड पर खेले जायेंगे मैच

PATNA: पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) द्वारा पटना जिला में क्रिकेट संचालन के लिए गठित तदर्थ समिति द्वारा पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का शानदार आगाज आगामी 29 अप्र

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग 29 अप्रैल से, पांच ग्राउंड पर खेले जायेंगे मैच
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) द्वारा पटना जिला में क्रिकेट संचालन के लिए गठित तदर्थ समिति द्वारा पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का शानदार आगाज आगामी 29 अप्रैल को किया जायेगा। यह जानकारी तदर्थ समिति के संयोजक राजेश कुमार और सदस्य रहबर आबदीन ने संयुक्त रूप से दी। 


सदस्य रहबर आबदीन ने बताया कि पिछले दिनों गर्मी की वजह से इस देर से शुरू किया है। वर्तमान समय में वातावरण में नरमी आई है। उन्होंने कहा कि इस लीग के मैचों का आयोजन पटना के पांच खेल मैदानों पर किया जायेगा। मैचों के सफल संचालन के लिए धनंजय कुमार के चैयमनशिप में एक समितिका गठन किया गया है जिसमें डॉ मुकेश कुमार, सुनील कुमार और निशांत मोहन होंगे। 


रहबर आबदीन ने बताया कि तदर्थ समिति द्वारा पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट का सफल संचालन किया गया और यह लीग अपने अंतिम पड़ाव पर है। बीसीए द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में भाग लेने वाली पटना जिला टीम का परफॉरमेंस अबतक बेहतर रहा है। खिलाड़ियों की सेलेक्शन प्रक्रिया भी बेहतर ढ़ग से कराई गई है और अभी तक इसे लेकर कोई विवाद सामने आया है। उन्होंने कहा कि जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का शेड्यूल भी जल्द जारी कर दिया जायेगा।

टैग्स