ब्रेकिंग
मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह

1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

समस्तीपुर मोटर वाहन संघ ने फैसला लिया है कि 1 अक्टूबर से गिट्टी-बालू CFT के बजाय वजन के हिसाब से बेचा जाएगा। वाहनों को धर्मकांटे पर तौलना अनिवार्य होगा।

बिहार न्यूज
मोटर वाहन संघ का बड़ा एलान
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में मोटर वाहन संघ ने जिला स्तरीय बैठक में बड़ा फैसला लिया है। एक अक्टूबर से गिट्टी-बालू CFT के बजाय  वजन के हिसाब से बेचा जाएगा।


रविवार को आयोजित जिलेभर के वाहन मालिकों की बैठक के बाद इस बात का ऐलान किया गया है। मोटर वाहन संघ का कहना है कि सरकार उनसे बालू-गिट्टी का टैक्स वजन से प्रति टन के हिसाब से लेती है, इसलिए उपभोक्ताओं को वे लोग भी अब वजन से ही मेटेरियल बेचने का काम करेंगे। 


हालांकि जब उनसे यह पूछा गया कि सामान भींगने पर वजन बढ़ने से नुकसान आम लोगों को उठाना पड़ सकता है, इसके लिए जबाबदेह कौन होगा? इस पर संघ के सचिव ने बताया कि माल लोडिंग के बाद तिरपाल से ढंकना अनिवार्य है, इसलिए उपभोक्ताओं को सुखे हालत में ही सामान मुहैया कराया जाएगा।


इस बड़े फैसले का मुख्य उद्देश्य परिवहन और बिक्री व्यवस्था में पारदर्शिता लाना और ग्राहकों को ओवरलोडिंग या कम सामान मिलने की समस्या से बचाना है। अब ग्राहकों को ठीक उतना ही माल मिलेगा जितने का वे भुगतान करेंगे। पहले सीएफटी (घन फीट) के माप में गिट्टी-बालू के गीले होने या भरने के तरीके के कारण विवाद होता था, जो अब खत्म हो जाएगा।


ट्रकों और ट्रैक्टरों में क्षमता से अधिक गिट्टी-बालू लादने की प्रवृत्ति पर लगाम लगेगी। इससे सड़कों के खराब होने और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। अब सभी वाहनों को गिट्टी-बालू लोड करने के बाद रजिस्टर्ड धर्मकांटे पर तौल कराना अनिवार्य होगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता