ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल

पटना में आयोजित होने वाले शतरंज महाकुंभ में देश-विदेश के 650 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 'बिहार ओपन फिडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट 2026' में रूस, जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल होंगे। कुल 10 लाख रुपये है नकद पुरस्कार की राशि।

बिहार न्यूज
बिहार ओपन फिडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: 25 से 29 मार्च तक पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में अब तक की सबसे बड़ी 'बिहार ओपन फिडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट' का आयोजन किया जा रहा है। इस बात की जानकारी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने दी। 


उन्होंने बताया कि इस बार आयोजित होने वाला बिहार ओपन फिडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट बिहार में होने वाला अबतक का सबसे बड़ा चेस रेटिंग टूर्नामेंट है। देश और विदेश से 650 से ज्यादा खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने आ रहे हैं। अंडर 7,9,11,13,और 15 आयुवर्ग के बालक बालिका के अलावा ओपन ग्रुप के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। 


इस टूर्नामेंट की विस्तृत जानकारी साथ में संलग्न की जा रही है। कुल 10 लाख रुपये की इनाम राशि नकद पुरस्कार के रुप में दी जा रही है।  अलग अलग आयुवर्ग के विजेताओं को मेडल,ट्रॉफी के साथ सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के भोजन और आवासन की समुचित व्यवस्था खेल प्राधिकरण द्वारा की जा रही है। इस प्रतियोगिता की खास बात यह है कि इसमें देशभर खिलाड़ियों के अलावा जिंबाब्वे, नेपाल और रूस के दिग्गज खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। 


बिहार चेस संघ के सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रतिदिन प्रात: 9 बजे से शुरू हो जाएगी और शाम तक चलेगी। इस बार देश के अलावा विदेश के भी खिलाड़ी इस रेटिंग टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं जो हमारे लिए गर्व की बात है। 


जिंबाब्वे के इंटरनेशनल मास्टर मामोम्बे कुदजानी,नेपाल के नेशनल चैंपियन रूपेश जायसवाल,रूस के ग्रैंड मास्टर पेत्र क्रियाकोव और भारत के ग्रैंड मास्टर नारायणन श्रीनाथ भी इस टूर्नामेंट का गौरव बढ़ाने के लिए शामिल हो रहे हैं। टूर्नामेंट के सफल संचालन और खिलाड़ियों की सुविधा और जरूरतों की समुचित व्यवस्था खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और अखिल बिहार चेस संघ द्वारा की जा रही है।

टैग्स