ब्रेकिंग
बिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासाबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासा

पेरिस ओलंपिक में भारत को मिला चौथा मेडल, भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हराकर जीता ब्रॉन्ज; पीएम मोदी बोले- एक उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी

DESK: पेरिस ओलंपिक में भारत की झोली में चौथा मेडल आ गया है। भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर बॉन्ज मेडल जीत लिया है। टीम के कैप्टन हरमनप्रीत सिंह ने दोनों गोल दागे। टी

पेरिस ओलंपिक में भारत को मिला चौथा मेडल, भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हराकर जीता ब्रॉन्ज; पीएम मोदी बोले- एक उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: पेरिस ओलंपिक में भारत की झोली में चौथा मेडल आ गया है। भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर बॉन्ज मेडल जीत लिया है। टीम के कैप्टन हरमनप्रीत सिंह ने दोनों गोल दागे। टीम इंडिया को पेरिस ओलंपिंक में चौथा मेडल मिला है। इससे पहले भारतीय टीम को शूटिंग में तीन मेडल मिले हैं।


दरअसल, भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी लेकिन एक भी गोल नहीं हो सका हालांकि दूसरे क्वार्टर में स्पेन ने बाजी मार ली और मार्क मिरालेस ने 18वें मिनट में गोल कर दिया। स्पेन की यह खुशी अधिक समय तक नहीं रही और टीम के कैप्टन हरमनप्रीत ने गोल दाग दिया। दूसरे क्वार्टर के खत्म होने तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर रहीं।


तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम काफी आक्रामक रही। शुरुआत में ही भारत ने दूसरा गोल भी दाग दिया। 33वें मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर का लाभ उठाया और गोल कर दिया। 35वें मिनट पर अभिषेक को ग्रीन कार्ड दिखा दिया गया हालांकि 37वें मिनट पर मैदान में भी आ गए। तीसरा क्वार्टर खत्म होने तक टीम इंडिया के पास 2-1 की बढ़त रही और टीम इंडिया ने स्पेन को हराकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर लिया।


भारतीय हॉकी टीम की इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने खुशी जताई है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, “एक उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी! भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में चमकाया, कांस्य पदक जीता! यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा पदक है। उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है। उन्होंने अत्यधिक धैर्य और लचीलापन दिखाया। खिलाड़ियों को बधाई. हर भारतीय का हॉकी से भावनात्मक जुड़ाव है और यह उपलब्धि इस खेल को हमारे देश के युवाओं के बीच और भी लोकप्रिय बनाएगी”।