ब्रेकिंग
प्रिंस यादव मौत मामले में रौशन आनंद का बड़ा आरोप, खान सर समेत कई लोगों पर FIR की मांग, आवेदन में क्या कुछ लिखा हुआ है देखिये?खान सर के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने पर भड़के रौशन आनंद के समर्थक, वकील बोले- ऊपर से दबाव की बात कह रही पुलिसखान सर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर थाने में धरना पर बैठे रौशन आनंद, पुलिस पर लगाया केस दर्ज नहीं करने का आरोपप्रसव के दौरान महिला की मौत: गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोपभाई की मौत के बाद न्याय की तलाश में संजय झा से मिलने पहुंचे रौशन आनंद, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगप्रिंस यादव मौत मामले में रौशन आनंद का बड़ा आरोप, खान सर समेत कई लोगों पर FIR की मांग, आवेदन में क्या कुछ लिखा हुआ है देखिये?खान सर के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने पर भड़के रौशन आनंद के समर्थक, वकील बोले- ऊपर से दबाव की बात कह रही पुलिसखान सर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर थाने में धरना पर बैठे रौशन आनंद, पुलिस पर लगाया केस दर्ज नहीं करने का आरोपप्रसव के दौरान महिला की मौत: गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोपभाई की मौत के बाद न्याय की तलाश में संजय झा से मिलने पहुंचे रौशन आनंद, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

IPL 2025: व्हीलचेयर पर रहूंगा तब भी CSK वाले मुझे स्टेडियम ले आएंगे, आखिर धोनी ने क्यों कही यह बात?

IPL 2025: आईपीएल के आगाज के बाद आज यानि 23 मार्च को दो मैच होना है। एक सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस राजस्थान रॉयल्स है, और दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस मुंबई इंडियंस है, लेकिन क्या आईपीएल 2025 एमएस धोनी का आखिरी सीजन होगा?

IPL 2025
आईपीएल 2025
© google
Viveka Nand
3 मिनट

IPL 2025: आईपीएल के आगाज के बाद आज यानि 23 मार्च को दो मैच होना है। एक सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस राजस्थान रॉयल्स है, और दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस मुंबई इंडियंस है, लेकिन क्या आईपीएल 2025 एमएस धोनी का आखिरी सीजन होगा? इसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे है। वहीं जब धोनी ‘वन लास्ट टाइम’ का टी-शर्ट पहनकर चेन्नई पहुंचे थे, तब भी सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा था। 


दरअसल, अब धोनी ने आईपीएल से रिटायरमेंट को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। चेन्नई सुपरकिंग्स आज अपने होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेलने उतर रही है। मुंबई के खिलाफ इस बड़े मुकाबले से पहले धोनी ने जियोहॉटस्टार से बातचीत की है, जहां धोनी ने कहा हैं कि वह जब तक चाहें सीएसके के लिए खेल सकते हैं। यहां तक कि अगर वह घायल रहेंगे या फिर व्हीलचेयर पर रहेंगे, तब भी सीएसके उन्हें एक और सीजन खेलने के लिए मना लेगी। 


आगे धोनी ने कहा कि यह मेरी फ्रेंचाइजी है। अगर मैं व्हीलचेयर पर रहूंगा तब भी वह लोग मुझे खींचकर मैदान में ले जाएंगे। बता दे कि आईपीएल 2023 के दौरान धोनी को घुटनों में समस्या हुई थी, जिसका 2023 सीजन के अंत में उन्होंने अपने घुटने की सर्जरी कराई थी। इसके बाद पूरे साल उन्होंने आराम किया और आईपीएल के 17वें सीजन में वापसी की तैयारी की। आईपीएल 2024 में धोनी ने कप्तानी छोड़ दी और आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। 


वहीं मैच के दौरान धोनी ने अपने बल्ले से कोहराम मचाया और 220 के स्ट्राइक रेट से 63 गेंदों पर 161 रन बनाए थे। इस सीजन में जब सीएसके चेन्नई में अपना पहला मैच खेलने उतरेगी तो कई रिकॉर्ड्स खतरे में होंगे। बता दे कि एमएस धोनी आईपीएल में चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने से मात्र 19 रन दूर हैं। फिलहाल, 4687 रनों के साथ सुरेश रैना सबसे आगे हैं। 


इसके अलावा ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा आईपीएल में सीएसके के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बनने से मात्र आठ विकेट दूर हैं। अभी ड्वेन ब्रावो ने पांच बार की चैंपियन टीम के लिए 140 विकेट हासिल किए हैं। अब ये देखना काफी मनोरंजक होगा कि आज धोनी को बल्लेबाजी करने का मौका मिलता है या नहीं। क्या धोनी अपने बल्ले का जादू बिखेर पाएंगे?