ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज आज से, जानिए कब-कब मैदान में उतरेगी टीम इंडिया

DESK : आईपीएल 2021 के सफल समापन के बाद आज से टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने जा रही है. पांच साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है. पहला मुकाब

टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज आज से, जानिए कब-कब मैदान में उतरेगी टीम इंडिया
First Bihar
3 मिनट

DESK : आईपीएल 2021 के सफल समापन के बाद आज से टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने जा रही है. पांच साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है. पहला मुकाबला ओमान और पापुआ न्यू गिनी के बीच खेला जाएगा. पहला मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा होगा. वहीं दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा. फाइनल 14 नवंबर को होगा. 


वर्ल्ड कप 2021 का आयोजन ओमान और UAE में किया जा रहा है, लेकिन इसका होस्ट भारत और BCCI होगा. पहले भारत में ही इसका आयोजन होना था, लेकिन कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण इसे UAE और ओमान में शिफ्ट कर दिया गया. इस बार ट्राफी के प्रबल जीतने के दावेदारों में भारत, इंग्लैंड और वेस्टइडीज की टीमें शामिल हैं. पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में DRS का प्रयोग किया जाएगा. हर टीम को DRS के दो मौके दिए जाएंगे. 2016 टी-20 वर्ल्ड कप में इसका प्रयोग नहीं किया गया था.


यूएई सुपर-12 चरण के मैचों की मेजबानी करेगा और नाकआउट मुकाबले दुबई, शारजाह और अबूधाबी में 70 प्रतिशत दर्शकों की क्षमता के साथ होंगे. इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. पहला दौर क्वालिफाइंग राउंड का है. इसमें 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है. दोनों ग्रुप से टॉप-2 स्थान पर रहने वाली टीमें मुख्य ग्रुप स्टेज के लिए क्वालिफाई करेंगी. 


भारतीय टीम के लिए विराट कोहली इस विश्व कप में टी-20 में आखिरी बार कप्तानी करेंगे और उसके बाद वह इस प्रारूप से कप्तानी को छोड़ देंगे. उनकी कोशिश रहेगी कि वह पहली बार कोई आइसीसी की ट्राफी अपने नाम हासिल करें. इसके साथ ही टीम अपने कोच रवि शास्त्री को भी यादगार विदाई देना चाहेगी जो उनका यह भारतीय कोच के रहते आखिरी कार्यकाल है. इस बार भारतीय टीम के साथ महेंद्र सिंह धौनी भी मेंटर के तौर पर रहेंगे. 


कब-कब होंगे इंडिया के मैच ?

  • 24 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान (शाम 7.30 बजे, दुबई)
  • 31 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड (शाम 7.30 बजे, दुबई)
  • 3 नवंबर – भारत बनाम अफगानिस्तान (शाम 7.30 बजे, अबु धाबी)
  • 5 नवंबर – भारत बनाम बी1 (शाम 7.30 बजे, दुबई)
  • 8 नवंबर – भारत बनाम ए2 (शाम 7.30 बजे, दुबई)


इस बार वर्ल्ड कप में विजेता टीम को 1.6 मिलियन डॉलर (लगभग 12 करोड़) का इनाम दिया जाएगा. वहीं रनर्स-अप टीम को 8 लाख डॉलर (लगभग 6 करोड़ रुपए) की रकम मिलेगी. वहीं सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 4 लाख अमेरिकी डॉलर यानी 3 करोड़ रुपए दिए जाएंगे. 

टैग्स