ब्रेकिंग
Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल

ICC T20 Ranking Bowler : वरुण चक्रवर्ती बने दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज, कुलदीप को भी मिला फायदा

इंडियन मेंस क्रिकेट टीम इन दिनों एशिया कप खलेने में बीजी है। ऐसे में अब इंडियन क्रिकेट टीम से जुड़ीं एक अच्छी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि इंडियन टीम के मिस्ट्री बॉय वरुण चक्रवर्ती दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज बन गए हैं।

ICC T20 Ranking Bowler : वरुण चक्रवर्ती बने दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज, कुलदीप को भी मिला फायदा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ICC T20 Ranking Bowler : इंडियन मेंस क्रिकेट टीम इन दिनों एशिया कप खलेने में बीजी है। ऐसे में अब इंडियन क्रिकेट टीम से जुड़ीं एक अच्छी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि इंडियन टीम के मिस्ट्री बॉय वरुण चक्रवर्ती दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज बन गए हैं। आईसीसी ने बुधवार,17 सितंबर को अपनी ताजा रैंकिंग जारी की है। 


दरअसल, आईसीसी ने 17 सितंबर को ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती दुनिया के नए नंबर-1 टी20 गेंदबाज बन गए हैं। कुलदीप यादव ने भी लंबी छलांग लगाई है। एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन के बाद कुलदीप यादव ने भी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। वह 37वें से 23वें स्थान पर आ गए हैं।


वहीं, अभिषेक शर्मा टी20 में नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं लेकिन तिलक वर्मा को 2 पायदान का नुकसान हुआ है। यूएई के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती ने 2 ओवरों के अपने स्पेल में मात्र 4 रन दिए थे और 1 विकेट लिया था।  34 वर्षीय स्पिनर वरुण ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने 4 ओवरों के स्पेल में 24 रन देकर 1 विकेट लिया था। 3 पायदान की छलांग लगाकर वह आईसीसी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में पहले नंबर पर आ गए हैं। इतिहास में पहली बार वरुण नंबर-1 गेंदबाज बने हैं। 


जानकारी हो कि 733 रेटिंग के साथ वरुण पहले नंबर पर आ गए हैं, जबकि इससे पहले ये ताज न्यूजीलैंड के जैकब डफी के सिर पर था। अब वह दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। टॉप 10 में वरुण के आलावा रवि बिश्नोई हैं, जो जिन्हे 2 पायदान का नुकसान हुआ है। वह एशिया कप स्क्वाड में शामिल नहीं हैं। बिश्नोई अब 8वें नंबर पर आ गए हैं। 


आईसीसी टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में हार्दिक पंड्या पहले नंबर पर काबिज हैं। इस लिस्ट में पाकिस्तान के सैम अयूब को 4 स्थान का फायदा हुआ है, वह अब छठे नंबर पर आ गए हैं. टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी भारत के ही खिलाड़ी पहले नंबर पर है। 


इधर,अभिषेक शर्मा 884 रेटिंग के साथ नंबर-1 टी20 बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में तिलक वर्मा को 2 पायदान का नुकसान हुआ है, वह दूसरे स्थान से खिसककर चौथे नंबर पर आ गए हैं। सूर्यकुमार यादव भी छठे से 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं।