ब्रेकिंग
Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!

Happy Birthday: 6 दिसंबर को इतने सारे दिग्गज मना रहे अपना जन्मदिन, संख्या इतनी कि बन जाएगी एक विशेष प्लेइंग 11

Happy Birthday: 6 दिसंबर क्रिकेट के लिए खास दिन है। बुमराह, जडेजा, श्रेयस अय्यर, करुण नायर, आरपी सिंह जैसे कई दिग्गज आज अपना जन्मदिन मना रहे...

Happy Birthday
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Happy Birthday: क्रिकेट कैलेंडर में 6 दिसंबर का दिन किसी त्योहार से कम नहीं है। इस एक तारीख ने दुनिया को इतने धाकड़ खिलाड़ी दिए हैं कि इनसे एक पूरी प्लेइंग XI बन जाए, वो भी ऐसी जो किसी भी अंतरराष्ट्रीय टीम को पस्त कर दे। आज जसप्रीत बुमराह 32 साल के, रवींद्र जडेजा 37 साल के और श्रेयस अय्यर 31 साल के हो रहे हैं, इनके अलावा भी कई ऐसे चैंपियंस हैं जो आज अपना जन्मदिन मनाएंगे।


ओपनिंग जोड़ी में पाकिस्तान के नासिर जमशेद और आयरलैंड के युवा स्टार हैरी टेक्टर हैं। नासिर आक्रामक शुरुआत दे सकते हैं, जबकि टेक्टर मौजूदा फॉर्म में किसी भी गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा रहे हैं। नंबर-3 पर श्रेयस अय्यर हैं, मिडिल ओवरों में स्पिन के खिलाफ इनका कोई जवाब नहीं। जबकि नंबर-4 पर करुण नायर हैं जो टेस्ट में ट्रिपल सेंचुरी ठोकने के बाद खासे लोकप्रिय हुए थे।


मिडिल ऑर्डर में ऑलराउंडर्स की भरमार है। नंबर-5 पर इंग्लैंड के लीजेंड एंड्रू फ्लिंटॉफ हैं जिन्होंने 2005 एशेज को अपने दम पर पलट दिया था। वहीं, नंबर-6 पर न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स हैं जो पावर हिटिंग, विकेटकीपिंग और पार्ट-टाइम स्पिन सब कुछ कर लेते हैं। इसके बाद नंबर-7 पर रवींद्र जडेजा हैं जो अकेले तीन खिलाड़ियों का काम कर लेते हैं।


गेंदबाजी विभाग में आग उगलते जसप्रीत बुमराह लीड करेंगे। उनके साथ साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर डेवाल्ड प्रिटोरियस और भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह भी आज जन्मदिन मना रहे हैं। स्पिन में जडेजा और फिलिप्स, तेज गेंदबाजी में बुमराह, फ्लिंटॉफ और प्रिटोरियस। फील्डिंग तो वैसे भी वर्ल्ड क्लास है ही।


6 दिसंबर बर्थडे XI (संभावित)  

1. नासिर जमशेद  

2. हैरी टेक्टर  

3. श्रेयस अय्यर  

4. करुण नायर  

5. एंड्रू फ्लिंटॉफ  

6. ग्लेन फिलिप्स (wk)  

7. रवींद्र जडेजा (c)  

8. जसप्रीत बुमराह  

9. डेवाल्ड प्रिटोरियस  

10. आरपी सिंह  

11. शॉन इरवाइन