ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका : IPL के पूरे सीजन से बाहर हुए केन विलियमसन, चेन्नई के खिलाफ घुटने में लगी थी चोट

DESK : आईपीएल 2023 का पहला दिन भले ही गुजरात टाइंटस के लिए जीत के लिहाजा अच्छा रहा हो लेकिन अब इस टीम को अपने शुरूआती दिनों में ही बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज केन

गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका : IPL के पूरे सीजन से बाहर हुए केन विलियमसन, चेन्नई के खिलाफ घुटने में लगी थी चोट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : आईपीएल 2023 का पहला दिन भले ही गुजरात  टाइंटस के लिए जीत के लिहाजा अच्छा रहा हो लेकिन अब इस टीम को अपने शुरूआती दिनों में ही बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। इन्हें कल के मैच में एक कैच पकड़ने के दौरान बुरी तरह से घुटने में चोट लगा है जिसके वजह से अब यह बाहर हो गए हैं। 


दरअसल, शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए पहले मैच में फील्डिंग के दौरान विलियमसन चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे और बल्लेबाजी के लिए भी नहीं आए। यह घटना मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के दौरान 13वें ओवर में हुई थी। जब ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने हवाई शॉट खेला था, जिस पर केन विलियमसन ने कैच लेने की कोशिश की और  बाउंड्री पर हवा में छलांग लगाने के बावजूद विलियमसन कैच तो नहीं ले पाए, लेकिन टीम के लिए कुछ रन जरूर बचा दिए। 


इसी  दौरान विलियमसन अपना घुटना चोटिल करवा बैठे।  उन्हें तुरंत ही मैदान से बाहर ले जाया गया. तब उनकी जगह बतौर इम्पैक्ट प्लेयर साई सुदर्शन को मैच में उतारा गया था। सुदर्शन ने बतौर इम्पैक्ट प्लेयर बल्लेबाजी भी की। वहीं, अब इसी चोट के चलते विलियमसन पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 


बता दें कि, गुजरात फ्रेंचाइजी ने केन विलियमसन को आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ में खरीदा था। इन्होंने  IPL में 2015 में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने टूर्नामेंट में 77 मैच खेले और 18 अर्धशतक जमाए हैं। ये आईपीएल में अबतक कुल 77 मैच में 2101 रन बना चुके हैं। इन्होंने अबतक 8 बार से अधिक बार अर्धशतक लगा चुके हैं।