ब्रेकिंग
Bihar police : वर्दी, व्हाट्सऐप और ‘प्राइवेट फोटो’! SHO ने महिला सिपाही को वीडियो वायरल करने की दी धमकी , पूर्णिया पुलिस में मचा हड़कंप; अब DGP से हुई शिकायत विदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरलBihar News : 17 अगस्त से बिहार में बदल जाएगी जमीन-फ्लैट रजिस्ट्री! कागज से छुटकारा, डीड से स्टांप तक सब ऑनलाइनबिहार के मदरसों में अब AI और रोबोटिक्स की होगी पढ़ाई, 3,588 मदरसों के छात्रों को मिलेगा मुफ्त कौशल प्रशिक्षणBihar police : वर्दी, व्हाट्सऐप और ‘प्राइवेट फोटो’! SHO ने महिला सिपाही को वीडियो वायरल करने की दी धमकी , पूर्णिया पुलिस में मचा हड़कंप; अब DGP से हुई शिकायत विदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरलBihar News : 17 अगस्त से बिहार में बदल जाएगी जमीन-फ्लैट रजिस्ट्री! कागज से छुटकारा, डीड से स्टांप तक सब ऑनलाइनबिहार के मदरसों में अब AI और रोबोटिक्स की होगी पढ़ाई, 3,588 मदरसों के छात्रों को मिलेगा मुफ्त कौशल प्रशिक्षण

Sourav Ganguly Biopic: हो गया कंफर्म ...धोनी-कपिल के बाद सौरव गांगुली पर बन रही बायोपिक, ये एक्टर निभाएगा लीड रोल

Sourav Ganguly Biopic: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पर भी बायोपिक बनने जा रही है. जानिए कौन सा अभिनेता उनका रोल अदा करेगा?

Sourav Ganguly Biopic
Sourav Ganguly
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Sourav Ganguly Biopic : इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान  कपिल देव से लेकर एमएस धोनी जैसे दिग्गज क्रिकेटरों की जीवनी पर फिल्म बन चुकी हैं। इसके बाद अब इस लिस्ट में एक और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान का नाम जुड़ने जा रहा है। अब बंगाल टाइगर के जीवन पर बायोपिक बनने वाली है और उनका रोल राजकुमार राव निभाने वाले हैं। 


दरअसल, इंडियन टीम के सफल कप्तान में से एक सौरव गांगुली के जीवन पर जल्द ही एक फिल्म बनने जा रही है। मीडिया से बात करते हुए गांगुली ने खुद पुष्टि की है कि उनके जीवन पर बायोपिक बनने वाली है और उनका रोल राजकुमार राव निभाने वाले हैं। इससे पहले  सौरव गांगुली के किरदार के लिए आयुषमान खुराना, रणबीर कपूर और प्रोसेनजीत चटर्जी जैसे एक्टर के नाम सामने आए थे। 


सौरव गांगुली ने अपनी बायोपिक कि पुष्टि करके बताया, "जहां तक मैंने सुना है, राजकुमार राव लीड रोल निभाएंगे, लेकिन तारीखों को लेकर कुछ दिक्कतें आ रही हैं। इसलिए फिल्म को पर्दे पर उतरने में एक साल से ज्यादा समय लग सकता है।" जानकारी हो कि, सौरव गांगुली भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। 


उन्हीं की कप्तानी में टीम इंडिया 2002 ICC चैंपियंस ट्रॉफी की संयुक्त विजेता बनी थी और उन्हीं के अंडर भारत 2003 वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचा था। गांगुली वनडे क्रिकेट इतिहास में नौवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर में 11,363 रन बनाए। जबकि इंटरनेशनल करियर में कुल रनों की बात करें तो गांगुली ने अपने करियर में 18,575 रन बनाए थे। 


आपको बताते चलें कि, सौरव गांगुली की बायोपिक रिलीज होने की अभी तारीख सामने नहीं आई है। उनसे पहले एमएस धोनी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, कपिल देव, प्रवीण तांबे और मिताली राज पर भी बायोपिक बन चुकी है। सचिन तेंदुलकर के जीवन पर भी एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज की जा चुकी है। सौरव गांगुली के अलावा युवराज सिंह की बायोपिक पर भी काम चल रहा है, लेकिन उसकी रिलीज डेट अभी उजागर नहीं हुई है।