ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरल

Vaibhav Suryavanshi: सीएम नीतीश ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित, U-19 एशिया कप में मचाया था धमाल; IPL की कर रहे तैयारी

PATNA: बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले उभरते युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने महज 13 साल की उम्र में भारत की तरफ से U-19 एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया था। वंडर बॉय

Vaibhav Suryavanshi: सीएम नीतीश ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित, U-19 एशिया कप में मचाया था धमाल; IPL की कर रहे तैयारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले उभरते युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने महज 13 साल की उम्र में भारत की तरफ से U-19 एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया था। वंडर बॉय 'वैभव' गुरुवार को सीएम आवास पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें सम्मानित किया।


मुख्यमंत्री ने भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए क्रिकेटर को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलावे मंत्री विजय चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। बता दें कि बिहार के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी ने पूरी दुनिया में अपना डंका बजाया है। महज 13 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने U-19 एशिया कप में भारत के लिए बैक टू बैक दो फिफ्टी जड़ते हुए सबका दिल जीत लिया था। 


इससे पहले वैभव ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ यूथ टेस्ट मैच में 13 साल 188 दिन की कम उम्र में ही सबसे युवा इंटरनेशनल शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आईपीएल के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयलस ने वैभव सूर्यवंशी को एक करोड़ 10 लाख में खरीदा है। समस्तीपुर के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी IPL में पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ की देखरेख में अपने हुनर को निखारेंगे।