बिहारSUPAUL: मिट्टी लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने 40 साल की महिला को कुचला, मौत से गुस्साए लोगों ने NH-327E को घंटों किया जाम
आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान NH-327E को जाम कर लोग हंगामा मचाने लगे। जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और इसे बहाल करने में पुलिस के पसीने छूट गये।











