ब्रेकिंग
मोतिहारी में परीक्षा के दौरान पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’, चप्पल में छिपा रखा था इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस; दो साथी भी हिरासत मेंबच्चों को पढ़ाने के बजाय स्कूल में नींद फरमा रहे थे गुरुजी.... विभाग ने लिया एक्शन; सुपौल के 2 विशिष्ट शिक्षक सस्पेंडवर्षों की दुआ हुई कबूल! किशनगंज में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 2 बेटे और 2 बेटियों के आने से घर में आई खुशियांजेल से छूटने की खुशी में रखी ‘मुर्गा पार्टी’, फिर मौत की नींद सोया अपराधी; दोस्तों पर हत्या का आरोपनरकटियागंज के स्कूल में अमर्यादित आचरण पर शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाईमोतिहारी में परीक्षा के दौरान पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’, चप्पल में छिपा रखा था इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस; दो साथी भी हिरासत मेंबच्चों को पढ़ाने के बजाय स्कूल में नींद फरमा रहे थे गुरुजी.... विभाग ने लिया एक्शन; सुपौल के 2 विशिष्ट शिक्षक सस्पेंडवर्षों की दुआ हुई कबूल! किशनगंज में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 2 बेटे और 2 बेटियों के आने से घर में आई खुशियांजेल से छूटने की खुशी में रखी ‘मुर्गा पार्टी’, फिर मौत की नींद सोया अपराधी; दोस्तों पर हत्या का आरोपनरकटियागंज के स्कूल में अमर्यादित आचरण पर शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

पिपरा सीट से जदयू विधायक रामविलास कामत ने दाखिल किया नामांकन, कहा..एनडीए गठबंधन पूरी तरह मजबूत

सुपौल जिले की पिपरा विधानसभा सीट से जदयू विधायक रामविलास कामत ने एनडीए प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर जो बातें चल रही हैं, वह सिर्फ अफवाह हैं। एनडीए पूरी तरह मजबूत और एकजुट है।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 SUPAUL: सुपौल में विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन जारी है। नामांकन के दूसरे दिन जिले के पिपरा विधानसभा क्षेत्र संख्या 42 से जदयू विधायक रामविलास कामत ने एनडीए प्रत्याशी के रूप में लगातार दूसरी बार सुपौल एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष जदयू उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।


नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत में विधायक रामविलास कामत ने एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर उठ रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सीट बंटवारे को लेकर जो बातें मीडिया में चल रही हैं, वह सिर्फ अफवाह हैं। एनडीए गठबंधन पूरी तरह एकजुट और मजबूत है। जदयू के कद्दावर नेता और ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव स्वयं कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य हैं और उन्होंने निश्चिंत होकर सुपौल से आज अपना नामांकन दाखिल किया है हमें भी उन्होंने नामांकन करवाया है।


उन्होंने आगे कहा कि 16 अक्टूबर को जिले के निर्मली विधानसभा से जदयू नेता अनिरुद्ध प्रसाद यादव भी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इससे स्पष्ट है कि गठबंधन में किसी तरह का मतभेद नहीं है। कुछ लोग केवल भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। रामविलास कामत ने कहा कि एनडीए का चुनावी एजेंडा सिर्फ विकास है और डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने दावा किया कि इस बार जनता के आशीर्वाद से पिछली बार की तुलना में काफी अधिक अंतर से जीत हासिल करेंगे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता