ब्रेकिंग
मोतिहारी में परीक्षा के दौरान पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’, चप्पल में छिपा रखा था इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस; दो साथी भी हिरासत मेंबच्चों को पढ़ाने के बजाय स्कूल में नींद फरमा रहे थे गुरुजी.... विभाग ने लिया एक्शन; सुपौल के 2 विशिष्ट शिक्षक सस्पेंडवर्षों की दुआ हुई कबूल! किशनगंज में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 2 बेटे और 2 बेटियों के आने से घर में आई खुशियांजेल से छूटने की खुशी में रखी ‘मुर्गा पार्टी’, फिर मौत की नींद सोया अपराधी; दोस्तों पर हत्या का आरोपनरकटियागंज के स्कूल में अमर्यादित आचरण पर शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाईमोतिहारी में परीक्षा के दौरान पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’, चप्पल में छिपा रखा था इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस; दो साथी भी हिरासत मेंबच्चों को पढ़ाने के बजाय स्कूल में नींद फरमा रहे थे गुरुजी.... विभाग ने लिया एक्शन; सुपौल के 2 विशिष्ट शिक्षक सस्पेंडवर्षों की दुआ हुई कबूल! किशनगंज में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 2 बेटे और 2 बेटियों के आने से घर में आई खुशियांजेल से छूटने की खुशी में रखी ‘मुर्गा पार्टी’, फिर मौत की नींद सोया अपराधी; दोस्तों पर हत्या का आरोपनरकटियागंज के स्कूल में अमर्यादित आचरण पर शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

Bihar News: सुपौल में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर

Bihar News: सुपौल में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोज़र से कार्रवाई की; सड़क किनारे अवैध निर्माण और कब्जे हटाए गए, ई-रिक्शा और नियमविहीन वाहन चालकों पर भी कार्रवाई।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार में नई सरकार बनने के बाद अतिक्रमण के खिलाफ शुरू हुई सख़्त मुहिम अब सुपौल तक पहुंच गई है। इसी क्रम में आज सुपौल जिला प्रशासन ने शहर के मुख्य बाज़ार क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई करते हुए कई स्थानों को अतिक्रमणमुक्त कराया। 


सुबह से ही एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम बुलडोज़र और पुलिस बल के साथ बाज़ार में पहुँची और सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माण तथा कब्जों को हटाने का कार्य शुरू किया। एसडीएम इंद्रवीर कुमार ने मौके पर बताया कि शहर में लगातार बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए यह कार्रवाई अनिवार्य हो गई थी। 


उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से व्यापार संघ,ई-रिक्शा संघ और अन्य संबंधित पक्षों के साथ बैठकों में बार-बार चेतावनी दी गई थी कि सड़क पर अनावश्यक अतिक्रमण,दुकानों के बाहर सामान फैलाकर रास्ता घेरना और परिवहन नियमों की अनदेखी कर वाहनों का यहां वहां खड़ा होना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद स्थिति में सुधार न होने पर प्रशासन को कार्रवाई के लिए आगे बढ़ना पड़ा।


एसडीएम ने स्पष्ट किया कि बिना नंबर वाले ई-रिक्शा,नाबालिग चालकों और बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में अव्यवस्थित पार्किंग और नियमविहीन ई-रिक्शा परिचालन जाम की प्रमुख वजह बन चुके थे, जिससे आम लोगों को रोजाना भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी।


अभियान के दौरान कई दुकानदारों की दुकानों के बाहर रखे सामानों को जब्त किया गया। सड़क पर फैलाए गए अवैध अतिक्रमण हटाए गए और नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना भी वसूला गया। प्रशासन ने साफ कर दिया कि यह अभियान एक दिन का नहीं है, बल्कि शहर को स्थायी रूप से अतिक्रमणमुक्त रखने के लिए आगे भी जारी रहेगा। 


कार्रवाई के चलते बाज़ार इलाके में हलचल बनी हुई है लेकिन अधिकांश लोगों ने इसे शहर की सुविधा और सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए जरूरी कदम बताते हुए स्वागत किया। जिला प्रशासन ने आम लोगों और दुकानदारों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और शहर को जाम व अव्यवस्था से मुक्त रखने में सहयोग दें।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता