ब्रेकिंग
Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?

बिहार चुनाव 2025: छातापुर से विधानसभा चुनाव जीते नीरज बबलू, RJD के विपिन सिंह को भारी मतों से हराया

तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी दीपक कुमार रहे। नीरज बबलू की जीत पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

बिहार
एनडीए की शानदार जीत
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है। लेकिन अभी जो रूझान सामने आ रहे हैं, उसमें NDA भारी मतों से जीत हासिल करती दिख रही है। एनडीए 200 से ज्यादा सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। चुनाव आयोग ने जीतें हुए उम्मीदवार की लिस्ट जारी की है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 20 उम्मीदवार, जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के 11 उम्मीदवार, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के 4 उम्मीदवार, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 1 उम्मीदवार, कांग्रेस के 1 उम्मीदवार, एआईएमआईएम के 2, हम पार्टी के 1 विजयी प्रत्याशी की लिस्ट चुनाव आयोग ने जारी कर दी है।


सुपौल के छातापुर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी और बिहार के मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू 16 हजार 413 मतों से विजय हासिल की है। नीरज कुमार बबलू की जीत की खबर उनके समर्थकों को जैसे ही मिली खुशी की लहर दौड़ गयी। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने आरजेडी के विपिन कुमार सिंह को भारी मतों से हराया। तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी दीपक कुमार रहे। 


सुपौल राजद–कांग्रेस गठबंधन को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। बबलू ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार में लगातार किए गए विकास कार्यों और विशेष फोकस का साफ असर मतदान में दिखाई दिया और आज उसका परिणाम पूरे राज्य में मिल रहा है।


सुपौल के छातापुर से बीजेपी प्रत्यासी मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि यह जीत केवल किसी एक उम्मीदवार की नहीं, बल्कि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की मजबूत जोड़ी की जीत है, जिनके नेतृत्व में बिहार विकास की नई दिशा पकड़ रहा है। उन्होंने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने जाति और भ्रम फैलाने वाली राजनीति को खारिज कर विकास और स्थिर शासन के पक्ष में मतदान किया है।


उधर, सुपौल में मतगणना केंद्र के बाहर बीजेपी समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। जैसे ही नीरज बबलू को बढ़त मिलने लगी, कार्यकर्ताओं ने “डिप्टी सीएम जिंदाबाद” के नारे लगाकर उत्साह जताया। समर्थकों का कहना है कि बबलू की जीत जिले के विकास के लिए निर्णायक साबित होगी।



वही नवादा जिले के गोविंदपुर विधानसभा से चिराग पासवान की पार्टी LJP (रामविलास) के उम्मीदवार विनीता मेहता करीब 18 हजार वोट से चुनाव जीत गई है। विनीता मेहता ने चिराग पासवान को बधाई व शुभकामना दी है। कहा है कि चिराग पासवान जी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उसके लिए आभार व्यक्त करती हूं। बता दें गोविंदपुर से पूर्व विधायक कौशल यादव की पत्नी पूर्णिमा यादव राजद के टिकट से चुनाव लड़ रही थी जो दूसरे नंबर पर रही है। 


वही अरवल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार और कुर्था विधानसभा क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी पप्पू वर्मा की जीत हुई है। केवल अब औपचारिक घोषणा होना बाकी है। नवादा विधानसभा से जदयू प्रत्याशी विभा देवी चुनाव जीत गयी है। वही नवादा के हिसुआ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अनिल सिंह भी चुनाव जीत गये हैं। वारिसलीगंज विधान सभा से राजद से अशोक महतो की पत्नी अनिता चुनाव जीत गई है। 


बेलागंज से जेडीयू प्रत्याशी मनोरमा देवी, मसौढ़ी से अरुण मांझी, अलौली से राम चंद्र सदा, हरनौत से हरि नारायण सिंह, मोकामा से अनंत कुमार सिंह, कल्याणपुर से महेश्वर हजारी और बीजेपी के मधुबन से राणा रंधीर, लौरिया से विनय बिहारी, बरुराज से अरुण कुमार सिंह, साहेबगंज से राजू कुमार सिंह, नरकटियागंज से संजय कुमार पांडेय,गया से प्रेम कुमार चुनाव जीत गये हैं। एनडीए की इस अपार जीत को देखकर जेडीयू के नेता गदगद हैं। वही फतुहा से आरजेडी प्रत्याशी रामानंद यादव भी चुनाव जीत गये हैं। फतुहा प्रत्याशी डॉ. रामानंद यादव 7 हजार 992 वोट से चुनाव जीत गये हैं। इन्हें 90 हजार 558 वोट मिले हैं। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की उम्मीदवार रुपा कुमारी को उन्होंने हरा दिया है। तीसरे नंबर फतुहा से जन सुराज पार्टी के राजू कुमार रहे। रामानंद यादव की जीत की खबर मिलते ही राजद कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी।  



कल्याणपुर सीट से जेडीयू प्रत्याशी महेश्वर हजारी 38 हजार 586 वोट से चुनाव जीत गये हैं। उन्हें 1 लाख 18 हजार 162 वोट मिले है। बेलागंज से जेडीयू की प्रत्याशी मनोरमा देवी दो हजार 882 वोट से जीत गई हैं। उन्हें 95 हजार 685 वोट मिले हैं। वही राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह को 92 हजार 803 वोट मिले है। जबकि तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी लालू यादव रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता