ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

सुपौल से एनडीए प्रत्याशी विजेंद्र यादव ने भरा नामांकन, जनता से मांगा आशीर्वाद

सुपौल से एनडीए प्रत्याशी के रूप में ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने नामांकन भरा। उन्होंने जनता से आशीर्वाद की अपेक्षा जताई। सीट बंटवारे पर अंदरूनी मतभेद के सवाल को टाल दिया।

बिहार
कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर जारी घमासान के बीच बिहार के ऊर्जा मंत्री व जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजेंद्र प्रसाद यादव ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी सामने आने के बाद बिहार की सियासत में जहां हड़कंप मच गया है। 


नीतीश के तल्ख तेवर को देखकर सहयोगी दल बैकफुट पर आ गए हैं। मीडिया में यह चर्चा होने लगी कि नीतीश कुमार एन वक्त पर पलटी मारेंगे। जिसे लेकर सहयोगी दल हरकत में आ गई और डैमेज कंट्रोल करने की कवायद में जुट गयी है। उधर जेडीयू नेता विजेंद्र प्रसाद यादव ने मंगलवार को सुपौल विधानसभा क्षेत्र संख्या 41 से एनडीए प्रत्याशी के रूप में एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 


नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सुपौल की जनता को मेरा प्रणाम है,उनसे आशीर्वाद की अपेक्षा है इसके साथ ही जब उनसे भाजपा-जदयू के बीच सीट बंटवारे के बाद कुछ सीटों पर अंदरूनी मतभेदों को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उस पर बाद में बात करेंगे,अभी उन सवालों को छोड़िए। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता