बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खेल: एक बैंक अकाउंट से देशभर में 15 करोड़ की ठगी, 200 से अधिक मामले दर्ज
बेगूसराय में साइबर थाना पुलिस ने देशभर में 15 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। आरोपी ने महज 3.75 लाख रुपये के लालच में अपना बैंक खाता साइबर अपराधियों को दे दिया था, जिसके जरिए 205 साइबर ठगी के मामले सामने आए हैं।




