ब्रेकिंग
Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Anant Singh News : JDU में अनंत सिंह के दिन पूरे? ललन सिंह को ‘नहीं पहचानने’ के बाद अब क्या होगा; 27 अक्टूबर के बाद होगा बड़ा फैसला...✦ Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट ✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Anant Singh News : JDU में अनंत सिंह के दिन पूरे? ललन सिंह को ‘नहीं पहचानने’ के बाद अब क्या होगा; 27 अक्टूबर के बाद होगा बड़ा फैसला...✦ Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट

पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव घर के पास छोड़कर फरार हुए बदमाश

Bihar Crime News: बेगूसराय में पुरानी रंजिश के चलते युवक गोविंद पासवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बदमाश शव को घर के पास छोड़कर फरार हो गए, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपित शव को मृतक के घर के पास छोड़कर फरार हो गए। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


मृतक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र की वीरपुर पूर्वी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-1 मुनीचक निवासी 32 वर्षीय गोविंद पासवान के रूप में की गई है। परिजनों ने गांव के ही तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है।


परिजनों के अनुसार, मृतक और आरोपितों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपितों ने गोविंद पासवान को घेरकर बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि घटना के बाद आरोपितों ने शव को घर के पास लाकर छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर वीरपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी सदर डीएसपी-टू इमरान अहमद भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा।


पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। हत्या के कारणों तथा आरोपितों की भूमिका की गहन पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।'

रिपोर्ट- हरेराम दास, बेगूसराय

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता