ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

Premanand Maharaj: फिर से बंद हुई वृंदावन वाले संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा, यह बड़ी वजह आई सामने

Premanand Maharaj: वृंदावन के महान संत प्रेमानंद जी महाराज की रात्रि पदयात्रा को एक बार फिर से स्थगित कर दिया गया है. इसकी जानकारी श्री हित राधा केली कुंज परिकर श्रीधाम वृंदावन की ओर से दी गई है.

Premanand Maharaj
फिर बंद हुई पदयात्रा
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Premanand Maharaj: उत्तर प्रदेश के वृंदावन के संत स्वामी प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा को एक बार फिर से स्थगित कर दिया गया है। श्री हित राधा केली कुंज परिकर श्रीधाम वृंदावन की ओर से सोशल मीडिया पर यह सूचना जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि महाराज श्री के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।


सूचना में यह भी निवेदन किया गया है कि फिलहाल कोई भी भक्त रात्रि में महाराज जी के दर्शन हेतु सड़कों पर खड़े न रहें। प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा में हर दिन हजारों की संख्या में भक्त सड़कों पर दर्शन के लिए एकत्र होते हैं। कई श्रद्धालु भगवान का वेश धारण कर इस पदयात्रा में भाग लेते हैं, डोल-नगाड़ों के साथ भक्ति माहौल बना रहता है।


अब पदयात्रा स्थगित होने की खबर से भक्तों में निराशा है। सभी भक्त प्रेमानंद महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। इससे पहले बीते फरवरी महीने में संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा को बंद किया गया था। रात के समय पदयात्रा के दौरान होने वाले शोरगुल को लेकर रास्ते में पड़ने वाली कॉलोनियों के लोगों ने पिछले दिनों उनकी पदयात्रा का विरोध किया था।


पदयात्रा के बीच पड़ने वाली एनआरआई ग्रीन कॉलोनी के निवासियों ने ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सोमवार को आंदोलन किया और महिलाओं ने हाथ में तख्तियां लेकर संत प्रेमानंद की पदयात्रा का विरोध किया था। महिलाओं को कहना था कि पदयात्रा के दौरान शोर और पटाखों की आवाज से बुजुर्गो, बच्चों और अन्य लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में रात के समय संत प्रेमानंद जी को पदयात्रा बंद करनी चाहिए। जिसको देखते हुए पदयात्रा को स्थगित करने का फैसला लिया गया था।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता