ब्रेकिंग
मां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

छठ के लिए अपने हाथ से ठेकुआ बना रहे सीएम के प्रधान सचिव, सादगी देख आप भी रह जाएंगे हैरान

PATNA : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच राजधानी पटना से दिल को छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव डॉक

छठ के लिए अपने हाथ से ठेकुआ बना रहे सीएम के प्रधान सचिव, सादगी देख आप भी रह जाएंगे हैरान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच राजधानी पटना से दिल को छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ और बिहार के सबसे पॉवरफुल आईएएस अधिकारी छठ पूजा मना रहे हैं। दिलचस्प बात तो ये है कि वे खुद ठेकुआ का प्रसाद भी बनाते दिख रहे हैं। 



छठ एक ऐसा त्योहार है, जिसमें हर वर्ग के लोग साधारण ढंग से पूजा-पाठ करते हैं। इसी बीच आईएएस अधिकारी डॉक्टर एस सिद्धार्थ भी छठी मैया की पूजा करने के लिए अपने हाथ से ठेकुआ बना रहे हैं। उनकी सादगी की चर्चा कई बार पहले भी हो चुकी है। पिछले दिनों वह रात के करीब 10 बजे रोड पर बैठकर सब्जी खरीदते दिखे थे। इस दौरान उनके साथ कोई सिक्यूरिटी या कोई बॉडी गार्ड मौजूद नहीं था। 



आपको बता दें, लोक आस्था का महापर्व छठ का आज यानी रविवार को तीसरा दिन है। व्रती आज अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे। वहीं, कल छठ पूजा के आखिरी दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जिसके बाद व्रती हवन और पारण करेंगे। छठ घाट पर अर्घ्य को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सूर्य देवता को अर्घ्य देने के लिए कई व्रती गंगा तट पर पहुंचते हैं तो कई लोग अपने घरों के छठ पर ही अर्घ्य देते हैं। 

टैग्स