ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बागेश्वर वाले बाबा नौबतपुर से पहुंचे पनास होटल, सैकड़ों श्रद्धालु वहां भी थे मौजूद

PATNA: शनिवार की रात्रि 8 बजे हनुमंत कथा की समाप्ति के बाद धीरेंद्र शास्त्री पनास होटल पहुंचे। भारी सुरक्षा व्यवस्था में उन्हें होटल लाया गया। पनास होटल के बाहर भी भारी संख्या

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बागेश्वर वाले बाबा नौबतपुर से पहुंचे पनास होटल, सैकड़ों श्रद्धालु वहां भी थे मौजूद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: शनिवार की रात्रि 8 बजे हनुमंत कथा की समाप्ति के बाद धीरेंद्र शास्त्री पनास होटल पहुंचे। भारी सुरक्षा व्यवस्था में उन्हें होटल लाया गया। पनास होटल के बाहर भी भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे जो धीरेंद्र शास्त्री की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखे। 


धीरेंद्र शास्त्री होटल पनास में रात्रि विश्राम करेंगे जिसके बाद अगले दिन रविवार को फिर वे नौबतपुर के लिए रवाना होंगे। पनास होटल में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। होटल में आने और जाने वाले एक-एक व्यक्ति की जांच की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी होटल पनास में लगायी गयी है। 


बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के हनुमंत कथा को सुनने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ में पहुंचे थे। जहां बागेश्वर बाबा के दिव्य दरबार की भव्यता देखते ही बन रही थी। निर्धारित समय पर बागेश्वर धाम के कथा वाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे और बजरंगबली की आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। 


पंडित धीरेंद्र शास्त्री अगले 4 दिनों तक हनुमंत पाठ करेंगे। बता दें कि कार्यक्रम के शुभारंभ शनिवार को हुई जिसमें बीजेपी नेता मनोज तिवारी, गिरिराज सिंह, विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी, रविशंकर प्रसाद, नीरज कुमार बबलू, अश्विनी चौबे सहित बीजेपी के कई नेता हनुमान जी की आरती में शामिल हुए। 


बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को सुबह पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री पटना के होटल पलाश के लिए रवाना हो गए थे। होटल पलाश में कुछ घंटों तक रूकने के बाद निर्धारित समय पर शाम चार बजे वे तरेत मठ पहुंचे थे जहां जबरंगबली की आरती के साथ पांच दिवसीय हनुमंत कथा की शुरुआत की गई।


हनुमंत कथा को सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। खासकर महिलाओं की भारी भीड़ कार्यक्रम स्थल पर देखी गयी। इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में भारी उत्साह है और इसकी भव्यता देखते ही बन रही थी।