ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का शुभारंभ, देश की प्रगति और विश्व शांति के लिए एक करोड़ मंत्रों का होगा जाप

पंचकूला के अग्रसेन भवन में देश की प्रगति, विश्व शांति और गरीब कल्याण के उद्देश्य से 56वां श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ शुरू हुआ। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में आयोजित इस महायज्ञ में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

Shri Vidya Koti Kumkumarchan Mahayagya
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

हरियाणा के पंचकूला स्थित अग्रसेन भवन में देश की प्रगति, विश्व शांति और गरीब कल्याण के उद्देश्य से दो दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में आयोजित यह 56वां महायज्ञ है, जिसमें हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।



महायज्ञ का उद्घाटन हरियाणा सरकार के शहरी निकाय विभाग के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल तथा मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने किया। इस अवसर पर महाभंडारे का भी शुभारंभ हुआ। महायज्ञ के दौरान श्री ललिता सहस्रनाम के मंत्रों का एक करोड़ बार जाप देश की प्रगति, विश्व शांति और गरीब कल्याण की कामना के साथ किया जा रहा है।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि नई पीढ़ी को सनातन धर्म का ध्वज लेकर भारत माता के वैभव और समृद्धि के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को सही और गलत के बीच अंतर समझते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना होगा।



स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और अब युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।



कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी देशभर में समाज कल्याण और आध्यात्मिक जागरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से धर्म और संस्कृति से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।



मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने कहा कि उनकी इच्छा है कि स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी हरियाणा के प्रत्येक जिले में इस प्रकार के महायज्ञ आयोजित करें। उन्होंने कहा कि भारत माता की समृद्धि और विकास के लिए सभी को संकल्पित भाव से कार्य करना चाहिए।



दो दिवसीय महायज्ञ के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ महाभंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता