ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Politics: युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने पीएम मोदी का जताया आभार, पाक के खिलाफ सरकार के फैसले को बताया सही

Bihar Politics: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने सीमांचल की धरती से पाकिस्तान और आतंकवादियों को कड़ी चे

Bihar Politics
पीएम मोदी का आभार
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने सीमांचल की धरती से पाकिस्तान और आतंकवादियों को कड़ी चेतावनी दी है। इस बीच युवा चेतना के प्रमुख रोहित सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।


युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सीसीएस की बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ ठोस कदम उठाने के लिए उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।


रोहित ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यही उम्मीद थी। पाकिस्तानी दूतावास, पाकिस्तानी नागरिक की नो एंट्री, बाघा बार्डर पर नो एंट्री, सिंधु समझौता को निरस्त कर नरेंद्र मोदी ने देश की जनता का दिल जीत लिया है। रोहित ने कहा की विपक्ष राजनीति न करे। यह समय सरकार के साथ खड़ा रहने का है। रोहित ने कहा की पूरा देश मोदी सरकार के साथ है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता