ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

ये कैसी विपक्षी एकता?: राहुल-नीतीश नहीं बता पाये कि PM का फेस कौन होगा?, पत्रकारों के एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया

DELHI: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 6 महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने में सफल हो गये। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

ये कैसी विपक्षी एकता?: राहुल-नीतीश नहीं बता पाये कि PM का फेस कौन होगा?, पत्रकारों के एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 6 महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने में सफल हो गये। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर राहुल गांधी नीतीश और तेजस्वी के साथ-साथ जेडीयू और बीजेपी के नेताओं से मिले। दावा किया कि अब विपक्षी एकता की शुरूआत हो गयी, जो नरेंद्र मोदी को उखाड़ फेंकेगा। लेकिन विपक्षी एकता के सबसे अहम सवाल पर ना राहुल गांधी के पास कोई जवाब था और ना नीतीश कुमार के पास। 4 मिनट की प्रेस कांफ्रेंस में नेताओं ने सिर्फ अपनी बात कही, पत्रकारों ने सवाल पूछा तो एक भी सवाल दिये बगैर प्रेस कांफ्रेंस समाप्त हो गयी।


दरअसल विपक्षी एकता का सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिरकार विपक्ष की ओर से अगले चुनाव में अगुवा कौन होगा. सीधे तौर पर कहें तो विपक्ष की ओर से 2024 में प्रधानमंत्री पद के लिए चेहरा कौन बनेगा? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई मीटिंग के बाद जब विपक्ष के नेता मीडिया के सामने अपनी-अपनी बात रख रहे थे, तब पत्रकारों यही सवाल पूछ रहे थे कि विपक्षी एकता की अगुवाई कौन करेगा लेकिन इस पर किसी का कोई जवाब नहीं आया।


सकपकाये राहुल और नीतीश

कांग्रेस की इस प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया जब ये सवाल पूछ रहा था कि विपक्षी एकता होगी तो नेतृत्व कौन करेगा तो राहुल गांधी और नीतीश कुमार ऐसे प्रश्नों पर थोड़े सकपकाए नजर आ रहे थे. प्रेस कांफ्रेंस की शुरूआत में पहले खड़गे बोले फिर नीतीश और राहुल गांधी. नीतीश से जब सवाल पूछा गया कि कौन कौन से विपक्षी दल उनके गठबंधन में आयेंगे तो इसका भी सही जवाब नहीं मिला. नीतीश ने कहा  कि अगली मीटिंग होगी तो देख लीजियेगा कि कितनी पार्टियां आ गयी हैं. लेकिन वे इस सवाल का जवाब नहीं दे पाये कि विपक्ष का नेता कौन होगा।


प्रेस कांफ्रेस की शुरूआत से ही मीडिया ये सवाल पूछा रहा था कि 2024 में विपक्ष की ओर से फेस कौन होगा. पहले कहा गया कि नेताओं के बोल लेने के बाद सवालों का जवाब दिया जायेगा. लेकिन खडगे, नीतीश और राहुल गांधी के कुल मिलाकर लगभग 4 मिनट बोल लेने के बाद पत्रकारों ने जब सवाल पूछना शुरू किया तो नेता उठ खड़े हुए. पत्रकारों के सवाल लगातार आ रहे थे लेकिन मल्लिकार्जुन खडगे खड़गे थैंक्यू-थैंक्यू कहकर उठ खड़े हुए. साथ में राहुल गांधी औऱ नीतीश भी उठ गये. इस सवाल का जवाब नहीं ही मिल पाया कि विपक्ष की ओर से फेस कौन होगा।