ब्रेकिंग
अब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांच

यशवंत सिन्हा ने बिहार में बनाया थर्ड फ्रंट, बोले.. विधानसभा का लड़ेंगे मजबूती के साथ चुनाव

PATNA: पूर्व बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में तीसरा फ्रंट बनाएंगे. राजनीति में मिलकर हमलोग एक पार्टी बनाएंगे. लेकिन यह भविष्य तय करेगा कि हमलोग पहले है या

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: पूर्व बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में तीसरा फ्रंट बनाएंगे. राजनीति में मिलकर हमलोग एक पार्टी बनाएंगे. लेकिन यह भविष्य तय करेगा कि हमलोग पहले है या तीसरे हैं. हमलोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे. मजबूती के साथ लड़ेंगे. क्योंकि बिहार को बदलने में नीतीश सरकार फेल हैं.

सिन्हा ने कहा कि बिहार की स्थिति क्या है. वह आपके सामने रख रहा हूं. जैसे मानव विकास में 27 साल में नीचले स्तर पर है. बिहार आज सारे प्रदेशों में गरीब है. हर साल 40 लाख लोग बिहार से पलायन करते हैं. क्योंकि उनको लेकर कोई रोजगार नहीं हैं. स्वास्थ्य व्यवस्था में सबसे नीचले स्तर पर हैं. सिन्हा ने कहा कि बिना बिहार में विधि व्यवस्था खत्म है . यहां पर बिना पैसा को कोई ऑफिस में काम नहीं होता है. 

बिहार का हुआ अपमान

सिन्हा ने कहा कि हाल के दिनों में यह देखा गया कि लॉकडाउन के दौरान फंसे लोग कैसे और किस तरह से पैदल अपने गांव आए. यह दुखद था. मैं  भी बिहार होने का दर्द झेला हूं, लेकिन यह साबित किया है कि हम सबसे बेहतर है. लेकिन इस बार बिहारी होने के गर्व पर इस बार ठेस पहुंचा है. कैसे इस गौरव को वापस लाया जाए. इसको लेकर रणनीति बनानी है. सिन्हा ने कहा कि मुझे भी बुलाया गया था. जिसको लेकर मैं कई दिनों से पटना में हूं. बिहार की प्रतिष्ठा को वापस लाने के लिए जीवन का बचा वक्त बेहतर बनाने में लगाए. मैं अपने सभी साथियों को साथ देने के लिए धन्यवाद देता हूं. इस दौरान अरूण कुमार, नागमणि, नरेंद्र सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे.