ब्रेकिंग
'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार

यह कैसी मजबूरी ? INDIA की रैली में ममता को निमंत्रण, बंगाल में दीदी ने दिया है राहुल को दगा

DESK : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लोकसभा चुनाव में एकला चलो का फैसला कर चुकी है, लेकिन इसके बाबजूद देश की सबसे पुरानी पार्टी का मोह इनसे खत्म नहीं हो रहा है। इस प्रकरण

यह कैसी मजबूरी ?  INDIA की रैली में ममता को निमंत्रण, बंगाल में दीदी ने दिया है राहुल को दगा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लोकसभा चुनाव में एकला चलो का फैसला कर चुकी है, लेकिन इसके बाबजूद देश की सबसे पुरानी पार्टी का मोह इनसे खत्म नहीं हो रहा है। इस प्रकरण के बाद भी कांग्रेस अपनी तरफ से तृणमूल कांग्रेस को नाराजगी का कोई मौका नहीं देना चाहती है। कांग्रेस अभी भी ममता को 'इंडिया' गठबंधन का घटकदल मानती है। इसलिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर मुंबई रैली के लिए ममता बनर्जी को आमंत्रित किया है।


दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुआई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। इसके अगले दिन पार्टी मुंबई में शिवाजी पार्क में बड़ी रैली की तैयारी कर रही है। इसके जरिये महा विकास अघाड़ी महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेगा। इसके लिए पार्टी ने इंडिया गठबंधन के सभी 26 घटकदलों के नेताओं को आमंत्रित किया है।


पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि ममता बनर्जी ने भले ही एकतरफा सभी सीट पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया हो, पर वह अब भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। उन्होंने अभी इंडिया छोड़ने की घोषणा नहीं की है। इसलिए गठबंधन के दूसरे घटक दलों की तरह तृणमूल कांग्रेस को भी मुंबई में होने वाली संयुक्त रैली के लिए निमंत्रण भेजा गया है।


उधर, कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की मजबूत सीट पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी। ताकि, भाजपा को वोट बंटवारा का फायदा न मिल पाए। इसके साथ पार्टी उन सीट पर चुनाव लड़ेगी, जहां उसकी स्थिति मजबूत है। कांग्रेस करीब एक दर्जन सीट पर चुनाव लड़ सकती है। इसलिए, पार्टी जहां भाजपा को रोकने में सफल रहेगी। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के साथ भविष्य के विकल्प भी खुले रहेंगे।