ब्रेकिंग
दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦छठ के प्रसाद को जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी मां गिरफ्तार✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦छठ के प्रसाद को जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी मां गिरफ्तार

भ्रम में ना रहें तेजस्वी, नीतीश सरकार उनको भी नौकरी देगी!

PATNA: : विधानसभा चुनाव के दौर से ही बिहार में रोजगार को लेकर सियासत गर्म रही है और अब नीतीश सरकार भी बिहार में रोजगार के मुद्दे को लेकर आगे बढ़ रही है। सरकार ने इसके लिए 50 साल से ज्यादा की

भ्रम में ना रहें तेजस्वी, नीतीश सरकार उनको भी नौकरी देगी!
Anamika
2 मिनट

PATNA:  : विधानसभा चुनाव के दौर से ही बिहार में रोजगार को लेकर सियासत गर्म रही है और अब नीतीश सरकार भी बिहार में रोजगार के मुद्दे को लेकर आगे बढ़ रही है। सरकार ने इसके लिए 50 साल से ज्यादा की उम्र में नई रिटायरमेंट पॉलिसी बनाने के लिए कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी के गठन को लेकर भी अब सियासत शुरू हो गई है।

सरकार के जबरन रिटायरमेंट के फैसले के विरोध में विपक्षी दलों ने सवाल क्या उठाया अब सत्ताधारी गठबंधन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को ही नौकरी का ऑफर कर रहा है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भरोसा दिया है कि उन्हें भी बिहार सरकार में नौकरी मिल जाएगी। हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा है कि तेजस्वी यादव अगर आवेदन करते हैं और उनकी योग्यता होती है तो उन्हें भी बिहार सरकार में नौकरी मिल जाएगी।


हम प्रवक्ता ने कहा है कि 50 साल के रिटायरमेंट के मामले में विपक्ष एक भ्रम फैला रहा है जबकि हकीकत यह है कि सूबे में वैकेंसी लगातार निकल रही है और युवाओं को रोजगार के नए अवसर दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद विपक्ष लोगों के बीच भ्रम फैलाने में जुटा हुआ है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को जो ऑफर दिया  है उससे माना जा रहा है कि रोजगार के मसले पर  सियासत और तेज होगी।


टैग्स