ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

वोटिंग से पहले वायनाड में राहुल गांधी को लगा झटका, कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए बड़े नेता

DESK : लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच तमाम राजनीतिक दलों में दल-बदल का खेल बदस्तूर जारी है। अपने राजनीतिक भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पार्टी के नेता लगातार पाला बदल रहे है

वोटिंग से पहले वायनाड में राहुल गांधी को लगा झटका, कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए बड़े नेता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच तमाम राजनीतिक दलों में दल-बदल का खेल बदस्तूर जारी है। अपने राजनीतिक भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पार्टी के नेता लगातार पाला बदल रहे हैं। राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड में वोटिंग से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के एक बड़े नेता पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए।


दरअसल, राहुल गांधी की लोकसभा सीट वायनाड में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव पीएम सुधाकरन कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी में शामिल हो गए हैं।  इस्तीफा देने के बाद सुधाकरन ने कहा कि वह अपनी बात को स्थानीय सांसद और पार्टी में नहीं रख पा रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर उनके साथ ऐसा हो रहा है तो आम जनता के साथ क्या होता होगा।


बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने पीएम मोदी के काम की सराहना की और कहा कि पीएम मोदी के विकास कार्यों से मैं काफी प्रभावित हूं और इसी कारण भाजपा में शामिल हो रहा हूं। सुधाकरन ने कहा कि अगर केरल की जनता भी विकास चाहती है तो के. सुरेंद्रन को वायनाड से सांसद चुना जाना चाहिए। बता दें कि केरल में सभी 20 सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है।