ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

छठे चरण की वोटिंग के बीच पीएम मोदी का बिहार दौरा कल: पटना, बक्सर और काराकाट में गरजेंगे, निशाने पर होगा I.N.D.I गठबंधन

PATNA: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग को लेकर बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन में कई सभाएं कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोद

छठे चरण की वोटिंग के बीच पीएम मोदी का बिहार दौरा कल: पटना, बक्सर और काराकाट में गरजेंगे, निशाने पर होगा I.N.D.I गठबंधन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग को लेकर बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन में कई सभाएं कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी 9वीं बार बिहार दौरे पर पहुंच रहे हैं। शनिवार को पीएम मोदी पाटलिपुत्र, बक्सर और काराकाट में एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। तीनों ही सभाओं ने इंडी गठबंधन पीएम मोदी के निशाने पर रहेगा।


जानकारी के मुताबिक, शनिवार को पीएम मोदी की पहली चुनावी सभा सुबह 11.30 बजे पाटलिपुत्र लोकसभा के अंतर्गत पटना के बिक्रम स्थित कृषि भवन में होगी। इस सीट पर बीजेपी के मौजूद सांसद रामकृपाल यादव चुनाव मैदान में हैं। उनका सीधा मुकाबला लालू प्रसाद की बड़ी बेटी और महागठबंधन की उम्मीदवार मीसा भारती से है। बिक्रम में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी काराकाट के लिए रवाना हो जाएंगे।


पीएम मोदी की दूसरी सभा रोहतास के काराकाट में होगी। डेहरी के सुअरा हवाई अड्डा मैदान में वह एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के लिए लोगों से वोट की अपील करेंगे। इस सीट से भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं जबकि महागठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर राजा राम सिंह चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है। तीनों उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर है।


प्रधानमंत्री की तीसरी सभा बक्सर के अहिरौली में होगी, जहां वह एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के लिए लोगों से वोट मांगेंगे। महागठबंधन की तरफ से आरजेडी के सुधाकर सिंह चुनाव मैदान में हैं। बता दें कि इन तीनों सीटों पर आखिरी चरण में 1 जून को वोटिंग होनी है। आखिरी चरण में बिहार की आठ सीटों पर वोटिंग होगी। आठ सीटों में नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद शामिल हैं।